Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»BCCI की अहम बैठक 22 को, इस मुद्दे पर होगा बड़ा फैसला!
    खेल-सिनेमा

    BCCI की अहम बैठक 22 को, इस मुद्दे पर होगा बड़ा फैसला!

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के आगाज से पहले BCCI की शीर्ष परिषद की बैठक 22 मार्च को होने वाली है. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है. इस बैठक में तंबाकू और शराब उत्पादों के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों पर चर्चा होगी. जिससे आईपीएल की प्रायोजन नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

    दरअसल यह बात तंबाकू को क्रिकेट स्टेडियम में प्रचार प्रसार और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर है. इस घटनाक्रम को लेकर स्वास्थय मंत्रालय BCCI से नाराज है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने BCCI को स्पष्ट निर्देश दिया है कि क्रिकेट स्टेडियम और लाइव प्रसारण के दौरान तंबाकू व शराब उत्पादों से जुड़े विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाए. मंत्रालय ने यह भी कहा है कि क्रिकेटर्स को इन उत्पादों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करने से रोका जाए. इस महीने की शुरूआत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने BCCI से IPL के दौरान सभी तरह के तंबाकू और शराब के प्रचार पर रोक लगाने के लिए कहा था. यह मसला भी बैठक में रखा जाएगा, जिसमें तंबाकू और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े स्पॉन्सर भी शामिल होंगे.

    क्रिकेटर से लेकर अभिनेता तक सभी लोग तंबाकू से संबंधती हो या जुआ से संबंधित ब्रांडस का जोर-सोर से प्रचार करते नजर आतें हैं. इन ब्रांडस का प्रभाव क्रिकेट जगत पर देखने को मिल रहा है. इन्हीं ब्रांडस को प्रमोट कर BCCI अपने आमदनी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बनाता है. इसलिए बीसीसीआई के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि कई प्रमुख तंबाकू और शराब ब्रांड्स लंबे समय से क्रिकेट में प्रायोजन के रूप में जुड़े रहे हैं. इसके अलावा, बोर्ड क्रिप्टो करेंसी ब्रांडों से संभावित प्रायोजन पर भी चर्चा करेगा.

    2025 महिला विश्व कप की मेजबानी पर होगी चर्चा

    बैठक में भारत में आयोजित होने वाले 2025 महिला वनडे विश्व कप को लेकर भी अहम चर्चा होगी. यह 2013 के बाद भारत में होने वाला पहला महिला क्रिकेट विश्व कप होगा. इसे यादगार बनाने के लिए BCCI कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता. इसके लिए स्थानीय आयोजन समिति (LOC) के गठन और आयोजन स्थलों के अंतिम चयन पर विचार किया जाएगा.

    तय होगा घरेलू क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल 

    BCCI परिषद की बैठक में घरेलू क्रिकेट के नए प्रारूप और आगामी अंतर्राष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी. 2024-25 सीजन में रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की संरचना पर विचार होगा. इसके अलावा, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज के वेन्यू भी इस बैठक में तय किए जाएंगे. भारत का अंतरराष्ट्रीय सीजन इंग्लैंड दौरे के बाद शुरू होगा, जहां टीम जून से अगस्त तक पांच टेस्ट मैच खेलेगी.

    Also Read : RAJESH KUMAR बने बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

    22 मार्च Advertisement Alcohol Products Apex Council Meeting ban BCCI Important Decisions Indian Premier League IPL 2025 IPL Sponsorship Policy March 22 meeting Ministry of Health tobacco आईपीएल प्रायोजन नीति इंडियन प्रीमियर लीग तंबाकू प्रतिबंध बैठक महत्वपूर्ण फैसले विज्ञापन शराब उत्पादों शीर्ष परिषद की बैठक स्वास्थ्य मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 महीने बाद अपने साथी Astronauts के साथ अंतरिक्ष से वापस लौटीं SUNITA WILLIAMS, देखें Video
    Next Article गिरिडीह के मधनिया में अज्ञात व्यक्ति का श’व मिलने से सनसनी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.