Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»नारियल तेल से मिलेगी ऐसी दमकती त्वचा कि सब पूछेंगे राज, जानें कैसे करना है इस्तेमाल
    स्वास्थ्य

    नारियल तेल से मिलेगी ऐसी दमकती त्वचा कि सब पूछेंगे राज, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2025Updated:February 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Close up studio shot of a beautiful young woman with perfect glow skin.
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: नारियल तेल एक गजब का प्रोडक्ट है जो देखा जाए तो सभी समस्याओं का हल है। ये अपने एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जिसकी वजह से ये स्किन केयर रूटीन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ये स्किन को डीप नरिशमेंट देता है, स्किन ड्राइनेस को दूर करता है और स्किन में नेचुरल चमक लाने में मदद करता है।ऐसे में अगर इसमें कुछ अन्य नेचुरल चीजें मिलाई जाएं और इसे रात में लगाया जाए, तो इसके चमत्कारी फायदे देखने को मिल सकते हैं। आइए जानें नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से इसे और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है-

    एलोवेरा जेल के साथ

    एलोवेरा में सूदिंग और हाइड्रेटिंग गुण पाया जाता है। इसलिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे रात में चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और नमी बनाए रखता है। इसके नियमित उपयोग से स्किन ग्लो करने लगती है।

    शहद के साथ

    शहद त्वचा को पोषण देने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और ग्लो को बढ़ाता है।

    हल्दी के साथ

    हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग का गुण पाया जाता है। एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। ये स्किन के दाग-धब्बे कम करता है और स्किन में नेचुरल निखार लाता है।

    विटामिन ई तेल के साथ

    विटामिन ई त्वचा को रिपेयर और रीजुवेनेट करता है। एक चम्मच नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।यह त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।

    गुलाब जल के साथ

    गुलाब जल त्वचा को टोन और फ्रेश रखने में मदद करता है।नारियल तेल में कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाएं।इसे चेहरे पर लगाकर हल्की मसाज करें।यह स्किन को रिफ्रेश करता है और इसमें नेचुरल ग्लो लाता है।

    Read also: खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव,सब जानना चाहेंगे सेहत का राज… 

    News News Update Sehat
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से भागा उग्रवादी समीर, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
    Next Article रांची के कोतवाली थाना के SI को ACB ने घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.