Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»झारखंड पुलिस एसोसिएशन के दो दिवसीय महाधिवेशन का DGP ने किया शुभारंभ
    Uncategorized

    झारखंड पुलिस एसोसिएशन के दो दिवसीय महाधिवेशन का DGP ने किया शुभारंभ

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसोसिएशन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन का सातवां दो दिवसीय महाधिवेशन आज यानि गुरुवार से शुरू हो गया है. इस महाधिवेशन का शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित DGP अनुराग गुप्ता ने किया. कार्यक्रम के दौरान आईजी अनूप बिरथरे, डीआईजी नौशाद आलम के अलावा पुलिस एसोसिएशन के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अधिवेशन में झारखंड और बिहार पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए. तीन दिवसीय इस अधिवेशन के पहले दिन पुलिसकर्मियों पर चिंतन मंथन किया गया.

    महाधिवेशन के दूसरे दिन पदाधिकारियों का होगा चुनाव

    बता दें कि इस महाधिवेशन में 7 पदों के लिए 17 उमीदवार चुनावी मैदान में है. एसोसिएशन से जुड़े 1056 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें एक अध्यक्ष पद पर तीन, दो उपाध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर तीन, दो संयुक्त सचिव पद पर चार और संगठन सचिव के पद पर दो प्रत्याशी शामिल हैं.

    चुनावी मैदान में किस पद के लिए कौन-कौन हैं प्रत्याशी : 

    अध्यक्ष  : राहुल कुमार मुर्मू, रवींद्र कुमार व कमलेश सिंह

    उपाध्यक्ष : निरंजन तिवारी, रोहित कुमार रजक, रामाकांत उपाध्याय, महताब आलम व अशोक तिवारी

    महामंत्री :  संजीव कुमार, अरविंद कुमार यादव व नीलमणी राम

    संयुक्त सचिव  : संतोष कुमार महतो, राकेश कुमार पांडेय, श्रीकांत शर्मा व मनोज पासवान

    संगठन सचिव :  मंटू कुमार व निर्मल कुमार यादव

    1056 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग

    28 फरवरी को होने वाले चुनाव में राज्यभर के सभी जिलों और पुलिस इकाइयों के एसोसिएशन से जुड़े 1056 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं 28 फरवरी को ही मतों की गिनती होगी, जिसका परिणाम देर रात तक आएगा. चयनित नये पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 1 मार्च को निर्धारित है.

    दो साल के बाद हो रहा चुनाव

    बता दें कि झारखंड पुलिस के एएसआई से पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का केंद्रीय एसोसिएशन चुनाव, दो साल की देरी से हो रहा है. झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय से भी कई बार रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं. यह एसोसिएशन झारखंड पुलिस के कनीय पुलिस पदाधिकारियों का एसोसिएशन है, जो अपने सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस मुख्यालय, सरकार के बीच सेतु का काम करता है.

    Also Read : 5508 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में किया गया पेश

    Bihar Police Association brainstorming Chief Guest DGP Anurag Gupta DIG Naushad Alam IG Anoop Birthere inauguration jharkhand Jharkhand Police Association members Officers Police Association police officers Police Personnel seventh two-day Mahaadhiveshan Thursday आईजी अनूप बिरथरे गुरुवार चिंतन मंथन झारखंड झारखंड पुलिस एसोसिएशन डीआईजी नौशाद आलम पदाधिकारी पुलिस एसोसिएशन पुलिस पदाधिकारी पुलिसकर्मियों बिहार पुलिस एसोसिएशन मुख्य अतिथि DGP अनुराग गुप्ता शुभारंभ सदस्य सातवां दो दिवसीय महाधिवेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में सात मंत्रियों की शपथ के बाद विभागों का बंटवारा, किसे क्या मिले… देखें LIST
    Next Article BREAKING : एल खियांग्ते बने JPSC के नये अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र

    July 14, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.