Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह-दुमका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 6 से अधिक लोग घायल
    गिरिडीह

    गिरिडीह-दुमका मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 6 से अधिक लोग घायल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : शनिवार देर रात गिरिडीह-दुमका एनएच 114 ए पर बेंगाबाद के फिटकोरिया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं व बच्चे समेत अन्य लोग शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक मारुति ओमनी व कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चकनाचूर हो गए.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

    घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने बताया कि राजधनवार से लोग दो वाहनों पर सवार होकर मधुपुर थाना क्षेत्र के नैयाडीह में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सभी लोग दो अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर राजधनवार लौट रहे थे. इसी बीच फिटकोरिया मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आगे चल रही मारुति ओमनी को टक्कर मार दी. टक्कर में मारुति ओमनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में वाहन पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि टक्कर मारने वाले वाहन में दो लोग सवार थे, जिसमें चालक घायल हो गया है. घायलों में ओमनी में सवार महफूज शाह, हाजी शमसूल, मो असलम सरजहां खातून, शकीला खातून, इलियास शाह, कुलसुम खातून समेत अन्य शामिल हैं. सभी घायल गिरिडीह के राजधनवार के रहने वाले हैं.

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूसरे वाहन का चालक नशे में था और मोड़ पर उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. जिसके कारण वह कार ओमनी से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जोर की आवाज हुई. आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकले और ओमनी वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 09 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Accident Bengabad car collision Children Dumka Fitkoria Mor Giridih hospital injured local villagers Maruti Omni NH 114 A Road Accident treatment women अस्पताल इलाज एनएच 114 ए कार टक्कर गिरिडीह घायलों दुमका फिटकोरिया मोड़ बच्चे बेंगाबाद महिलाएं मारुति ओमनी सड़क हादसा स्थानीय ग्रामीण हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 09 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में इस दिन से बढ़ेगा तापमान, गर्मी होगी शुरू

    Related Posts

    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.