Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मदईत परंपरा से बनई नदी पर ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा बोरीबांध
    झारखंड

    मदईत परंपरा से बनई नदी पर ग्रामीणों ने बनाया 100 मीटर लंबा बोरीबांध

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 5, 2025Updated:February 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बनई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : मुरहू प्रखंड में बहने वाली बनई नदी पर घाघरा और जामटोली के बीच 100 ग्रामीण महिला-पुरूषों ने मदईत परंपरा के तहत श्रमदान कर बोरीबांध बनाया. ग्रामीणों को सेवा वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष अजय शर्मा के द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग करते हुए सीमेंट की खाली बोरियां और बोरीबांध बनने के बाद सामुहिक भोज की भी व्यवस्था की गई. बता दें कि बोरीबांध बनने के बाद नदी में लगभग आधा किलोमीटर दूर तक पानी लबालब भर गया है. 24 घंटे बाद नदी डैम की तरह नजर आएगा. बोरीबांध की उंचाई लगभग सात फीट और लंबाई 100 मीटर से ज्यादा है. बोरीबांध बनने के बाद अब घाघरा और जामटोली के किसान लगभग 50 एकड़ से ज्यादा भूखंड में लगे तरबूज की खेती कर पाएंगे.

    बनई

    मामले में पूर्व उपमुखिया जगन्नाथ मुंडा ने कहा कि अगर बोरीबांध नहीं बनता तो फरवरी माह के बाद नदी का बहाव थम जाता और दो गांवों के किसानों समेत आम लोगों को परेशानी होती. अब पूरे गर्मी जामटोली व घाघरा गांव के लोगों को पानी की परेशानी नहीं होगी.

    वहीं बसंत मुंडा ने कहा कि बनई नदी पर बांध बनने से गांव के चापानलों और कुंआ का पानी गर्मी के मौसम भी नहीं सुखता है. इस बोरीबांध से किसानों को खेती करने में सहुलियत होगी. मवेशियों को पीने का पानी मिलेगा, गांव के लोगों को नहाने-धोने के लिए पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

    मौके पर सेवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष से जनसमुदाय की मदद से बोरीबांध बनाए जा रहे हैं. कहीं से कोई मदद नहीं मिल रहा. वर्ष 2024 में कुल 25 बोरीबांध बनाए गए थे. इस वर्ष अब तक चार बोरीबांध बनाए जा चुके हैं. इससे पूर्व जब-जब प्रशासनिक सहयोग मिला था, तब तीन वर्षों में लगभग 175 बोरीबांध बनाए गए थे. मालूम हो कि खूंटी के बोरीबांध मॉडल की प्रसंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के 101 एपीसोड में कर चुके हैं. जबकि राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड व जलशक्ति अवार्ड भी बोरीबांध के इस मॉडल को मिला है. राष्ट्रीय स्तर पर जल संचयन व जल संरक्षण के लिए बोरीबांध को बेहतर उपाय माना गया है.

    बुधवार को जामटोली व घाघरा के मध्य बने बोरीबांध में श्रमदान करने वालों में राहुल महतो, सूरज कर, जगन्नाथ मुंडा, बसंत मुंडा, हराधन मुंडा, माधुरी मुंडा, रघुनाथ मुंडा, दीपेश अधिकारी, महेंद्र मुंडा, सुखराम मुंडा, नीलुंग मुंडा, चैतू पाहन, शिवकुमार महतो, मागो मुंडा, सिंगराय मुंडा, सुखराम मुंडा, कैलाश मुंडा, सोमा मुंडा, हेमेश्वरी देवी, सुसारी देवी, अनिता संगा, सुमित्रा देवी, उर्मिला देवी, फुलमनी देवी, पिंकी देवी, मंगरी देवी, सुनीता देवी समेत जामटोली व घाघरा के ग्रामीणों का महत्वपुर्ण योगदान रहा.

    Also Read : झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी, 8 फरवरी के बाद फिर गिर सकता है पारा

    Also Read : दुकान से घर लौट रहे दो युवक को मा’री गो’ली, बाइक से आये थे दो अपराधी

    Also Read : रांची में 102 ASI का तबादला, अधिसूचना जारी

    Also Read : कांड करते धराये पांच साइबर क्रिमिनल्स, FB के जरिये करते धोखाधड़ी… जानें कैसे

    50 Acres Farming 50 एकड़ खेती Ajay Sharma Banai River Boribandh Construction Cement Bags Community Feast Ghaghra Jamtoil Madait Tradition Murhu Block River Dam rural cooperation Rural Shramdaan Seva Welfare Society Water Conservation Watermelon Cultivation अजय शर्मा ग्रामीण श्रमदान ग्रामीण सहयोग घाघरा जल संरक्षण जामटोली तरबूज की खेती नदी डैम बनई नदी बोरीबांध निर्माण मदईत परंपरा मुरहू प्रखंड सामूहिक भोज सीमेंट की बोरियां सेवा वेलफेयर सोसाइटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअदाणी ने लिया संकल्प, हर साल 500 दिव्यांग युवतियों को देंगे 10 लाख
    Next Article झारखंड और बंगाल कई मामलों में एक जैसी गतिविधियों के साथ बढ़ रहे आगे : CM हेमंत सोरेन

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.