Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने साइन की पहली फिल्म
    ट्रेंडिंग

    महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने साइन की पहली फिल्म

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोनालिसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : महाकुंभ में माला बेचकर रातोंरात स्टार बनने वाली मोनालिसा की किस्मत ने एक और बड़ा मोड़ लिया है. मोनालिसा अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म “डायरी ऑफ मणिपुर”  के लिए साइन किया गया है. यह फिल्म मणिपुर में हुई एक घटना पर आधारित है, जिसमें मोनालिसा महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी.

    डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर जाकर उन्हें फिल्म के लिए कास्ट किया. इस दौरान दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. मोनालिसा ने डायरेक्टर से कहा है कि वह अपने रोल के लिए पूरी मेहनत करेंगी. फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी और मोनालिसा मार्च या अप्रैल तक शूटिंग में व्यस्त रहेंगी. फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने की संभावना है और इसका बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

    डायरेक्टर सनोज मिश्रा का समर्थन

    डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह मोनालिसा के परिवार से मिल चुके हैं और वह उन्हें फिल्म में अच्छे से प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने कहा, “मोनालिसा मेहनत करने के लिए तैयार हैं, और उनका भविष्य फिल्मों में बनाना हमारी जिम्मेदारी है.”

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगी, लेकिन अटकलें हैं कि वह आर्मी ऑफिसर की बेटी का रोल निभा सकती हैं. सनोज मिश्रा इससे पहले राम जन्मभूमि, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल और काशी टू कश्मीर जैसी फिल्में बना चुके हैं.

    Also Read : राजधानी में एक ही रात में तोड़ा चार फ्लैट का ताला, लाखों का माल टपाया

    Also Read : वाइफ से था लव अफेयर! भतीजे ने चाचा को मा’र दी गो’ली

    Also Read : खूब वायरल हो रहा महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट की ‘शादी’ का यह वीडियो… देखिये

    Also Read : कोहरे का कहर, मालवाहक चालक की गई जान

    acting career Army officer's daughter Bhojpuri songs Bollywood Bollywood debut Diary of Manipur film budget film casting first film innocence Kajarari eyes Khargone Kumbh Mela Madhya Pradesh Manipur incident Mona Lisa new opportunity Prayagraj Maha Kumbh Sanoj Mishra shooting schedule social media fame social media star अभिनय करियर आर्मी ऑफिसर की बेटी कजरारी आंखें कुंभ मेला खरगोन डायरी ऑफ मणिपुर नई मौका पहली फिल्म प्रयागराज महाकुंभ फिल्म कास्टिंग फिल्म बजट बॉलीवुड बॉलीवुड डेब्यू भोजपुरी गाने मणिपुर घटना मध्य प्रदेश मासूमियत मोनालिसा शूटिंग शेड्यूल सनोज मिश्रा सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया स्टार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में एक ही रात में तोड़ा चार फ्लैट का ताला, लाखों का माल टपाया
    Next Article रांची आ रहे गुलाम अहमद मीर, निकाय चुनाव को लेकर बनेगी खास रणनीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत को सेक्युलर कहना यानी पानी को गीला कहना – गीतांजलि आंगमो

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.