Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा की दीपिका नम्बर ONE
    झारखंड

    लोहरदगा की दीपिका नम्बर ONE

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दीपिका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Loherdaga : लोहरदगा जिले के उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की M.ed छात्रा दीपिका शर्मा ने रांची यूनिवर्सिटी में सत्र 2021-23 के M.ed पाठ्यक्रम में पहला रैंक प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है. दीपिका ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से सबसे अधिक अंक प्राप्त किए और गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया है.

    दीपिका शर्मा ने बताया कि यह सफलता निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है. 10वीं कक्षा तक कई बार परीक्षा में फेल होने के बावजूद दीपिका ने हार नहीं मानी और खुद को मजबूत करते हुए अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया. बिना किसी ट्यूशन के, केवल इंटरनेट के माध्यम से अध्ययन करते हुए उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की.

    दीपिका शर्मा ने B.Ed में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और अब M.ed में पहला रैंक हासिल कर लोहरदगा जिले का नाम रोशन किया है. पारिवारिक स्थिति मजबूत नहीं होने के बावजूद, दीपिका ने एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में काम करते हुए यह मुकाम हासिल किया है. मार्च में होने वाले कन्वोकेशन समारोह में रांची यूनिवर्सिटी द्वारा दीपिका को गोल्ड मेडल दिया जाएगा.

    इसके अलावा, दीपिका के साथ ही उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की तीन अन्य छात्राओं ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है. इन छात्राओं का कहना है कि निरंतर प्रयास और स्वाध्याय ने उन्हें इस सफलता तक पहुँचने में मदद की.

    इन छात्राओं की सफलता इस बात का प्रतीक है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है.

    Also Read : साल 2025 में इस दिन होगा प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व और नियम

    Also Read : महिलाओं ने अपने पति से तंग आकर कर डाला ये काम… जानें

    Also Read : पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला… देखें VIDEO

    Also Read : ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौ’त… जानिये कहां

    B.Ed convocation Dedication Deepika Sharma education Family Background gold medal hard work Inspiration Loherdaga M.ed Mathematics private school Ranchi University Rank Self-Study success Top Rank Top Ten Ursuline Women's Teacher Training College Women Education उर्सलाइन महिला शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय कन्वोकेशन गणित गोल्ड मेडल टॉप टेन टॉप रैंक दीपिका शर्मा निजी स्कूल पारिवारिक स्थिति प्रेरणा महिला शिक्षा मेहनत रांची यूनिवर्सिटी रैंक लोहरदगा शिक्षा सफलता समर्पण स्वाध्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर
    Next Article जानें कब लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जिस एजेंसी को जेपीएससी एग्जाम का काम ही नहीं मिला, उसने कंडक्ट करा दिए 10 एग्जाम

    September 2, 2026

    नेपाल बाढ़: एक हजार से अधिक शव बरामद, करीब 5 हजार लोग अब भी लापता

    September 2, 2026

    झारखंड के डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    September 2, 2026

    जेपाएससी घोटाला: ख्यांगते, श्वेता गुप्ता और अभय तिवारी की जमानत पर सुनवाई आज

    September 2, 2026

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.