Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साल 2025 में इस दिन होगा प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व और नियम
    झारखंड

    साल 2025 में इस दिन होगा प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व और नियम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 24, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महत्व
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. हर माह के कृष्ण एवं शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह पूजा सूर्यास्त के बाद रात्रि के प्रथम पहर में करने का विधान है, इस व्रत को करने से सारे दोषों (पाप एवं कष्ट) से मुक्ति मिलती है, इसलिए इसे प्रदोष कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव-पार्वती की पूजा की जाती है. प्रदोष व्रत रखने वालों को मृत्योपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है. प्रदोष व्रत रखने वाली सुहागिनों का सुहाग अटल होता है, माताओं को संतान की प्राप्ति होती है, एवं कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वरदान प्राप्त होता है, तथा व्रतियों को जन्म-जन्मांतर के चक्र से मुक्ति मिलती है.

    बता दें कि साल में कुल 24 या 25 प्रदोष पड़ते हैं. आइये जानते हैं प्रदोष व्रत के महत्व, नियम, पूजा-विधि के बारे में, साथ ही देखें इस साल 2025 में पड़ने वाले सभी प्रदोष व्रत की पूरी सूची

    प्रदोष व्रत का महत्व

    हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान शिव को अजर, अमर एवं अविनाशी देव के रूप में परिभाषित किया गया है. हिंदू माह के हर पखवाड़े की त्रयोदशी (शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष दोनों) को प्रदोष नाम से व्रत रखने एवं भगवान शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा का विधान है. इस व्रत को करने से शिवधाम अर्थात मोक्ष की प्राप्ति होती है. नियमित व्रत रखने वाले जातकों एवं उनके परिजनों के सारे कष्ट नष्ट हो जाते हैं. चंद्र दोष, क्षय रोग एवं शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं., हिंदू शास्त्रों में उल्लेखित है कि एक बार चंद्रदेव के शापित होने से उन्हें क्षयरोग हो गया था, उनके द्वारा प्रदोष व्रत रखने से उन्हें शिवजी का आशीर्वाद मिला, और उन्हें सारे रोगों से मुक्ति मिल गई. प्रदोष व्रत रखने वाले जातकों की कुंडली के सारे दोष दूर होते हैं. चंद्रोदय काल में यह पूजा होने से उन्हें चंद्रमा भी शुभ फल प्रदान करता है.

     इन नियमों का पालन अवश्य करें

    • प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव जी की पूजा का विधान है. इस दिन व्रत रखने वालों को प्रदोष व्रत के सारे नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है.
    • प्रदोष व्रत शुरू करने वालों को 11, 24 अथवा सभी 25 व्रत रखने का संकल्प लेना चाहिए.
    • संकल्पित संख्या तक व्रत पूरा करने के पश्चात इसका उद्यापन करना चाहिए.
    • व्रत के दरमियान ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए
    • प्रदोष व्रत करते हुए भगवान शिव एवं देवी पार्वती की संयुक्त पूजा करनी चाहिए.
    • इस दिन घर में तामसिक अथवा मांसाहारी भोजन एवं मद्यपान का निषेध करना चाहिए.
    • प्रदोष व्रत के उपवासियों को इस दिन क्रोध, ईर्ष्या, असत्य अथवा किसी का अपमान करने से बचना चाहिए.
    • यह फलाहारी व्रत है, लेकिन अगर किसी ने निर्जल व्रत का मन्नत माना है तो उसे निर्जला व्रत जरूर रखना चाहिए.

    इस वर्ष (2025) प्रदोष व्रतों की सूची

    • 27 जनवरी 2025  सोमवार   सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 09 फरवरी 2025 रविवार    रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 25 फरवरी 2025 मंगलवार  भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 11 मार्च 2025 मंगलवार    भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 27 मार्च 2025 गुरुवार     गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 10 अप्रैल 2025 गुरुवार    गुरु प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष पक्ष)
    • 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार    शुक्र प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 09 मई 2025 शुक्रवार     शुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 24 मई 2025 शनिवार     शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 08 जून 2025 रविवार     रवि प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 23 जून 2025 सोमवार     सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 08 जुलाई 2025 मंगलवार   भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 22 जुलाई 2025 मंगलवार   भौम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 06 अगस्त 2025 बुधवार    बुध प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 20 अगस्त 2025 बुधवार    बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 05 सितंबर 2025 शुक्रवार    शुक्र प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 19 सितंबर 2025 शुक्रवार   शुक्र प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 04 अक्टूबर 2025 शनिवार  शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 18 अक्टूबर 2025 शनिवार  शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 03 नवंबर 2025 सोमवार   सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 17 नवंबर 2025 सोमवार   सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
    • 02 दिसंबर 2025 मंगलवार  भौम प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
    • 17 दिसंबर 2025 बुधवार   बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)

    Also Read : झारखंड में फिर गिर सकता है पारा… जानें आज के मौसम का मिजाज

    Also Read : Rashifal, 24 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : शूटर के साथ चचेरे भाई ने दागी थी जमीन कारोबारी पर गो’लियां, SSP खोल गये सारा राज… देखें

    Also Read : खेल के क्षेत्र में आज समृद्ध भविष्य झलकता है, इसे खेल में ना लें : आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा

    Also Read :  पाकुड़ में भी याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

    Also Read : हजारीबाग के इस गांव में CBI की RAID, हड़कंप

    Also Read : भारत के इस राज्य में जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा Reliance डेटा सेंटर

    blessings Devotee Hindu religion Krishna Paksha Lord Shiva-Parvati worship married women Moksha night worship pain removal Pradosh Vrat progeny rebirth cycle religious rituals Shukla Paksha sin removal special significance Sunset Trayodashi Tithi unmarried girls Vrat significance कष्ट मुक्ति कुंवारी कन्याएं कृष्ण पक्ष जन्म-जन्मांतर त्रयोदशी तिथि धार्मिक अनुष्ठान पाप मुक्ति प्रदोष व्रत भगवान शिव-पार्वती पूजा मोक्ष रात्रि पूजा वरदान विशेष महत्व व्रत विशेषता व्रति शुक्ल पक्ष संतान की प्राप्ति सुहागिनों सूर्यास्त हिंदू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला… देखें VIDEO
    Next Article पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने किया सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.