Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»उर्वशी रौतेला ने कहा, बॉलीवुड ने मुझे काफी अच्छे से अपनाया
    मनोरंजन

    उर्वशी रौतेला ने कहा, बॉलीवुड ने मुझे काफी अच्छे से अपनाया

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनका कहना है कि बॉलीवुड में उनके अब तक का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। इंडस्ट्री ने उन्हें काफी बेहतर तरीके से अपनाया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन ने बॉलीवुड को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति अपनाए जाने वाले रवैये के उपर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में उत्तराखंड के छोटे से शहर कोटद्वार से ताल्लुक रखने वाली उर्वशी ने बताया है कि इंडस्ट्री में उन्हें समान इज्जत मिली है।

    उर्वशी ने बताया, “मैंने सुपरस्टार सनी देओल के विपरीत अपना डेब्यू किया है और इस पूरी फिल्म को देओल ने मिलकर बनाया है। बॉबी देओल और धर्मेंद्र सर भी फिल्म में थे, तो मेरे लिए इंडस्ट्री का रवैया काफी बेहतर रहा।”

    उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के साथ भी उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा।

    उर्वशी ने कहा, “और इसके बाद अपनी टीम में रहकर मैंने जो भी फिल्में की है, मेरे अंदर कभी भी कोई स्पेशल ट्रीटमेंट पाने या अधिक ध्यान मिलने जैसी कोई भावना या उम्मीद नहीं रही है। मेरा रवैया बेहद साधारण रहा है। फिल्मों में काम करने या उनका प्रचार करने के दौरान भी मुझे पर्याप्त समान इज्जत दी गई।”

    उर्वशी को फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ के रिलीज होने का इंतजार है, जिसे ओटीटी पर जारी किया जाएगा। इसमें गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, बृजेंद्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला जैसे कलाकार भी हैं।

    Bollywood bollywood gossip Latest news Online news urvashi rautela
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृति सैनन बोलीं, सोशल मीडिया सबसे जहरीली जगह
    Next Article सुष्मिता सेन ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना बहुत महत्वपूर्ण है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम

    May 25, 2026
    Latest Posts

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026

    कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग

    June 16, 2026

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    June 16, 2026

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.