Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»सुष्मिता सेन ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना बहुत महत्वपूर्ण है
    मनोरंजन

    सुष्मिता सेन ने कहा, मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना बहुत महत्वपूर्ण है

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बातचीत करने के लिए उन्हें उकसाया है। वह कहती हैं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना बहुत महत्वपूर्ण है।

    सुशांत को रविवार सुबह बांद्रा स्थित आवास में फंदे से लटका पाया गया था। उनके इस कदम से बॉलीवुड और उनके प्रशंसक हैरान रह गए हैं। कथित तौर पर वह पिछले कुछ महीनों से अवसाद से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था।

    सुष्मिता को लगता है कि “सुशांत और कई अन्य युवा हमें बताने की कोशिश कर रहे हैं कि हमें दूसरे लोगों को दोष देना शुरू करने से पहले अपनी चीजों की जिम्मेदारी लेनी होगी।”

    सुष्मिता ने कहा, “जब मैंने यूट्यूब चैनल शुरू किया तो एक टिप्पणी बार-बार आती रही। हर कोई मुझे मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बोलने के लिए कह रहा था। यह बात सुशांत की खबर से पहले की है। मैं सोचती रही कि ठीक है मैं कुछ करूंगी। मैंने तय किया कि ब्लॉग लिखूंगी लेकिन मैं शुरू नहीं कर पाई। जब मैंने सुशांत की खबर सुनी, तो मैंने बस लगातार लिखना शुरू कर दिया है।”

    सुष्मिता ने कड़े शब्दों में अपने प्रशंसकों और दर्शकों को जीवन में कभी भी हार न मानने के लिए कहा और अंत तक लड़ते रहने और जरूरत पड़ने पर हमेशा मदद लेने के लिए भी कहा। उन्होंने अपनी उसने पोस्ट में एक फोटो साझा की, जिसमें लिखा था, “प्रोटेक्ट योर पीस” यानि कि अपनी शांति की रक्षा करो।

    जाहिर है, सुशांत के निधन ने एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और भावनाओं को व्यक्त करने के महत्व को सुर्खियों में ला दिया है।

    काम को लेकर बात करें तो सुष्मिता, वेब सीरीज ‘आर्या’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो कि 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

    Bollywood bollywood gossip Latest news Online news sushmita sen
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउर्वशी रौतेला ने कहा, बॉलीवुड ने मुझे काफी अच्छे से अपनाया
    Next Article आज 19 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.