Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»किशोरगंज चौक में जला चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग का पुतला
    झारखंड

    किशोरगंज चौक में जला चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग का पुतला

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • चाइना निर्मित सामानों के बहिष्कार की अपील

    रांची : चीनी सेना द्वारा धोखे से 20 भारतीय जवानों की हत्या किये जाने के विरोध में बुधवार को राजधानी रांची स्थित किशोरगंज चौक में विभिन्न संगठनों के युवाओं ने शहीदों के सम्मान में चीनी राष्ट्रपति जिंगपिंग सहित चीनी सामानों को जलाया। कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व हरमू रोड काली पूजा स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रेम वर्मा, प्रगति प्रतीक क्लब के मनीष सिंह, हिंदू क्रांति दल के विक्रम सिंह, न्यू लायंस क्लब के अनिल गुप्ता, बाल्मिकी समिति के युगल किशोर कांगड़ा कर रहे थे। सारे संगठनों के युवा किशोर गंज चौक में इक्टठा हुए और वहां जम कर चीन के विरोध में नारेबाजी की तथा चीन के राष्टÑपति जिंगपिंग और चीनी सामानों को आग के हवाले किया। चाईना के सामानों में टीवी, चाइना लरी, चाइना मोबाइल आदि भी आग के हवाले किया गया तथा लोगों से अपील की गयी कि चाइना के सामानों का बहिष्कार करें। आप चाइना का सामान खरीदेंगे तो आप के ही पैसों से वे हथियार खरीद कर हमारे जवानों को ही शहीद करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दो मिनट मौन रख कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में भाजपा नेता मुकेश मुक्ता, अंजनी, सोनी, राजाराम सहदेव, रवि प्रकाश, सुनील दूबे, मुरारी अग्रवाल, सच्चितानंद सोनी, नीरज चौधरी, दीपू जालान, नवीन व्यास, राजेन्द्र तिवारी, पप्पू वर्मा आदि मुख्य रुप से शामिल थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीनी विदेश मंत्री से फोन वार्ता में बोले जयशंकर, गलवां की घटना चीन की सोची-समझी कार्रवाई थी
    Next Article देवघर: सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, 27 मोबाइल, 45.5 हजार नकद, बाइक-स्कूटी समेत कई समान बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.