Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 4:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»जानें कौन हैं देवजीत सैकिया, जो BCCI के बने नए सचिव
    खेल

    जानें कौन हैं देवजीत सैकिया, जो BCCI के बने नए सचिव

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    BCCI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए सचिव चुने गए हैं। सैकिया ICC के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे। सैकिया का BCCI सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। सैकिया को सचिव चुनने का फैसला BCCI की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान हुआ है।

    जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने के बाद सैकिया अंतरिम सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। BCCI के संविधान के अनुसार, कोई भी रिक्त पद 45 दिनों के अंदर विशेष आम सभा बुलाकर भरी जानी होती है। जय शाह ने एक दिसंबर 2024 को पदभार संभाला था और BCCI ने पद खाली होने के 43वें दिन बैठक बुला ली।

    कौन हैं देवजीत सैकिया?

    सैकिया प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1990 से 1991 तक चार मैच खेले हैं। उनका क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा है और उन्होंने इस दौरान 53 रन बनाए और 9 विकेट चटकाए। क्रिकेट के बाद उन्होंने लॉ में अपना करियर बनाया और 28 साल की उम्र में गौहाटी हाई कोर्ट में वकील बने। वहीं, खेल कोटा के तहत उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और उत्तरी रेलवे में नौकरी मिली।

    सैकिया का क्रिकेट प्रशासन में करियर 2016 में शुरू हुआ जब वह असम क्रिकेट संघ (ACA) के छह उपाध्यक्ष में से एक बने जिसके अध्यक्ष हिमंत बिस्व सरमा थे जो फिलहाल असम के मुख्यमंत्री हैं। सैकिया 2019 में ACA के सचिव बने और फिर 2022 में BCCI के संयुक्त सचिव चुने गए।

    Also Read : आने वाले कुछ दिनों तक दिख सकता है मौसम का बदलता मिज़ाज

    Also Read : BPSC री-एग्जाम की मांग, आज बंद रहेगा बिहार

    Also Read : ISRO का नया कीर्तिमान, SpaDex मिशन को दिया सफलतापूर्वक अंजाम

    Also Read : हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज

    Also Read : Rashifal, 12 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    BCCI Board of Control for Cricket in India Candidate Cricket Position Devjeet Saikia Election ICC President ICC अध्यक्ष Jay Shah nomination Secretary SGM Special General Meeting Wicketkeeper Batsman उम्मीदवार एसजीएम क्रिकेट पद चुनाव जय शाह देवजीत सैकिया नामांकन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज विशेष आम बैठक सचिव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी एक्सप्रेस का बदला समय, जानें आज कितने बजे रांची से खुलेगी ट्रेन
    Next Article ‘₹100-1000.. अपनी इच्छा से दें चंदा’, चुनाव लड़ने के लिए CM आतिशी ने जनता से मांगी मदद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025
    जमशेदपुर

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.