Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज
    खेल-सिनेमा

    हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांचीवासी एक बार फिर से हॉकी के रोमांच का हिस्सा बनने जा रहे हैं. मोरहाबादी के जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में रविवार को महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) का उद्घाटन होगा. इस प्रतियोगिता में भारतीय और विदेशी खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ अपना कौशल दिखाएंगे. लीग का पहला मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच होगा.

    कल्पना सोरेन करेंगी उद्घाटन

    विधायक कल्पना सोरेन इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी, जो शाम 7.30 बजे शुरू होगा और लगभग 45 मिनट तक चलेगा. उद्घाटन समारोह में भारतीय महिला हॉकी को बढ़ावा देने वाली पूर्व खिलाड़ियों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति होगी, इसके बाद स्थानीय गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी. झारखंड की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शनी भी प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही आतिशबाजी और लाइट शो से स्टेडियम को सजाया जाएगा.

    झारखंड की 6 खिलाड़ी दिखाएंगी प्रतिभा

    इस प्रतियोगिता में झारखंड की छह खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. सुरमा हॉकी क्लब से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, और बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और विनिमा धान प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी.

    स्टेडियम में फ्री एंट्री

    इस शानदार प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा. स्टेडियम के गेट 5 बजे खोल दिए जाएंगे, और स्टेडियम की पूरी क्षमता भरने के बाद प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी. इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिसमें पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.

    ऐसे होगी स्टेडियम में एंट्री

    गेट 1 – खिलाड़ी और वीवीआईपी

    गोट 2- पासवाले और मीडिया

    गेट 3-4 – दर्शक (निःशुल्क)

    इन टीमों के बीच मुकाबले होंगे

    बंगाल टाइगर्स : उदिता, कप्तान

    ओडिशा वॉरियर्स : नेहा गोयल, कप्तान

    सूरमा हॉकी क्लब : सलीमा टेटे व सह कप्तान सविता

    कब किनके बीच मुकाबला

    12 जनवरी – दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स

    13 जनवरी – बंगाल टाइगर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब

    14 जनवरी – दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम बंगाल टाइगर्स

    15 जनवरी – ओडिशा वॉरियर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब

    16 जनवरी- बंगाल टाइगर्स बनाम ओडिशा वॉरियर्स

    20 जनवरी- सूरमा हॉकी क्लब बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स

    21 जनवरी – सूरमा हॉकी क्लब बनाम ओडिशा वारियर्स

    22 जनवरी- बंगाल टाइगर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स

    23 जनवरी- ओडिशा वारियर्स बनाम दिल्ली एसजी पाइपर्स

    24 जनवरी – सूरमा हॉकी क्लब बनाम बंगाल टाइगर्स

    26 जनवरी- प्रथम रैंक पूल बनाम द्वितीय रैंक पूल

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    महिला हॉकी लीग के आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम में वीआईपी और आम दर्शकों के लिए अलग-अलग प्रवेश गेट होंगे. सभी गेटों पर सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड में रखा गया है और बिना उचित जांच के किसी को भी स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा. खिलाड़ियों के ठहरने वाले होटलों और उनके यात्रा मार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी की गई है.

    Also Read: ISRO का नया कीर्तिमान, SpaDex मिशन को दिया सफलतापूर्वक अंजाम

    Also Read: BPSC री-एग्जाम की मांग, आज बंद रहेगा बिहार

    Also Read: आने वाले कुछ दिनों तक दिख सकता है मौसम का बदलता मिज़ाज

    Also Read: JIO का बड़ा धमाका! प्रीमियम सब्सक्रिप्शन अब मुफ्त में?

    12 January 12 जनवरी 13 January 13 जनवरी 14 January 14 जनवरी 15 January 15 जनवरी 16 January 16 जनवरी 20 January 20 जनवरी 21 January 21 जनवरी 22 January 22 जनवरी 23 January 23 जनवरी 24 January 24 जनवरी 26 January 26 जनवरी Bengal Tigers cultural heritage Delhi SG Pipers Fireworks free entry Hockey inauguration Indian women's hockey Jaipal Singh Munda Astroturf Stadium Jharkhand players Kalpana Soren Match Media Morabadi Odisha Warriors Police Force Radha Shrivastava ranchi Security Arrangements spectators stadium Surma Hockey Club video presentation VVIP Women HIL आतिशबाजी उद्घाटन ओडिशा वॉरियर्स कल्पना सोरेन जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम झारखंड खिलाड़ी दर्शक दिल्ली एसजी पाइपर्स पुलिस बल फ्री एंट्री बंगाल टाइगर्स भारतीय महिला हॉकी महिला HIL मीडिया मुकाबला मैच मोरहाबादी रांची राधा श्रीवास्तव वीडियो प्रस्तुति वीवीआईपी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षा इंतजाम सुरमा हॉकी क्लब स्टेडियम हॉकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआने वाले कुछ दिनों तक दिख सकता है मौसम का बदलता मिज़ाज
    Next Article LPG सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर में कितनी है कीमत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.