Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड जमीन घोटाले की जांच में नया मोड़: CID का रांची DC को पत्र
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड जमीन घोटाले की जांच में नया मोड़: CID का रांची DC को पत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क :- झारखंड जमीन घोटाले मामलों की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआइटी) के आईजी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि रांची के अंचलाधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। एसआईटी के अध्यक्ष सह आईजी सीआईडी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ को पत्र लिखा है और अंचलाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक एक्शन होता है। 

    रांची में फर्जीवाड़ा एवं बल प्रयोग कर गलत तरीके से जमीन के हस्तांतरण संबंधित मामलों की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआRटी) को रांची के अंचलाधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर डीजीपी के माध्यम से गठित एसआईटी को ऐसे मामलों की जांच की जिम्मेदारी मिली है।

    आईजी ने रांची के डीसी को लिखा पत्र

    एसआईटी के अध्यक्ष सह आईजी सीआईडी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने इस मामले में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे सभी अंचलाधिकारियों को एसआईटी टीम के सदस्यों को आवश्यक सहयोग के लिए निर्देशित करें।

    आईजी सीआईडी ने डीसी रांची को बताया है कि जमीन घोटाले की जांच के क्रम में एसआइटी ने सीओ कार्यालय कांके अंचल, नामकुम अंचल, रातू अंचल, बड़गाईं अंचल, सदर अंचल व अरगोड़ा अंचल से फाइलों की जांच कर रिपोर्ट की मांग की थी। यहां से अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है।

    जांच में एसआईटी के पास आ चुके हैं अब तक दो सौ से अधिक आवेदन रांची के डीसी को जानकारी दी गई है कि जमीन घोटाले की जांच के क्रम में टीम को अब तक दो सौ से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। ये रांची के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन से संबंधित हैं। इन आवेदनों की जांच की जा रही है।

    सीओ की मदद जरूरी

    जांच के क्रम में सबसे महत्वपूर्ण पहलू जमीन से संबंधित सीओ कार्यालय में फाइलों की जांच का है। सभी मामले मुख्यत: जमीन के एक बार से अधिक निबंधन व दाखिल खारिज से संबंधित हैं। इसमें अंचलाधिकारी कार्यालय की फाइलों की जांच अनिवार्य है। इसलिए अंचलाधिकारियों से सहयोग की अपील की गई है।

    checking Cid jharkhand Jharkhand news land
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसात दिवसीय कार्निवल 2025 का हुआ शुभारंभ, बच्चों और अभिभावकों के लिए खास आयोजन
    Next Article  कोल्ड डायरिया का प्रकोप, तीन दिनों में 500 से अधिक बच्चे हुए बीमार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.