Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पिकअप चालक ने गुस्से में आकर 11 लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, 5 की गई जान
    बिहार

    पिकअप चालक ने गुस्से में आकर 11 लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, 5 की गई जान

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा गांव में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क किनारे खड़े 11 लोगों को रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग घटनास्थल पर ही जान गंवा बैठे. जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन तरौनी की तरफ से आ रही थी, और जैसे ही वह ढोकवा गांव के पंचायत भवन के पास पहुंची, उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया. गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसा होते ही किसी को समझने का मौका नहीं मिला.

    घटना के बाद पता चला कि एक शराबी युवक गांव में हल्ला कर रहा था, जिस पर गांव के लोगों ने उसे फटकार लगाई थी. इससे गुस्साए शराबी युवक अरुण ने अपनी पिकअप वैन को तेज गति से स्टार्ट किया और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए फरार हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई, और घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी, अखिलेश मुनि और अमरदीप कुमार के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है.

     

     

     

    अखिलेश मुनि अमरदीप कुमार अस्पताल गंभीर स्थिति घटना घायलों जांच ज्योतिष ठाकुर ढोकवा गांव धमदाहा पांच मृतक पिकअप वैन पुलिस पूर्णिया प्रशासन बिहार मनीषा कुमारी मायागंज अस्पताल रेफर शराबी युवक संजीता देवी सड़क हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउरांव महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव, शिकायत दर्ज
    Next Article दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए 22 से अधिक ई-बसों का परिचालन, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Related Posts

    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.