Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 8:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»नक्सल गठजोड़ का बड़ा खुलासा, एएसआई और हेड कांस्टेबल नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करते गिरफ्तार
    देश

    नक्सल गठजोड़ का बड़ा खुलासा, एएसआई और हेड कांस्टेबल नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करते गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सुकमा। रक्षक ही जब भक्षक बन जाये, तो कहना क्या है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां जिले की पुलिस ने नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क से जुड़े एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपि‍त पुलिसकर्मी नक्सलियों को सरकारी कारतूस सप्लाई करते थे। अप्रैल में कांकेर पुलिस ने शहरी नेटवर्क में शामिल ठेकेदार सहित कई लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया था। उन्हीं से हुई पूछताछ के बाद सुकमा से नक्सलियों को कारतूस सप्लाई होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुकमा पुलिस कई संदिग्ध पुलिसकर्मियों पर नजर रख रही थी।
    पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में एएसआई आनंद जाटव और हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह शामिल है। इससे पहले इन पर पुलिस लगातार कड़ी नजर रख रही थी। इनके मोबाइल फोन ट्रेस किए जा रहे थे। गिरफ्तारी से पहले एएसआई बाइक से मलकानगिरी चौक पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात मनोज शर्मा और हरीशंकर से होनी थी। वे दोनों स्कॉर्पियो से सुकमा पहुंचे थे। ठीक उसी समय पुलिस ने एएसआई आनंद जाटव के साथ-साथ उन दोनों को भी दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह को भी इंदिरा कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने दो बार नक्सलियों को कारतूस बेचने की बात कबूल की है, लेकिन तीसरी बार ये दोनों पुलिसकर्मी हत्थे चढ़ गए। हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह की ड्यूटी शास्त्रागार में होती थी।

    उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 4 जून को पुलिस ने माओवादियों के लिए गोला-बारूद एवं अन्य सामग्री के सप्लाई के सम्बंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर धमतरी निवासी मनोज शर्मा और बालोद निवासी हरिशंकर गेडाम को सुकमा मलकानगिरी चौक से घेराबंदी कर दबोचा था। इनके कब्जे से 303 व एसएलआर हथियारों के 395 राउंड कारतूस मिले थे। दोनों से पूछताछ के बाद और इनकी निशानदेही पर दुर्गकोंदल के गणेश कुंजाम और आत्माराम नरेटी को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों का सम्पर्क कांकेर के बड़े नक्सली लीडर दर्शन पेद्दा प्रतापपुर एरिया कमेटी सचिव से है। साथ ही गणेश कुंजाम और आत्माराम नरेटी के पास से 70 राउंड इंसास और 303 मिले हैं। इसके अलावा एके 47, एसएलआर, इंसास के कुल 695 राउंड् कारतूस बरामद हुए हैं। थाना कोतवाली सुकमा पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

    मंगलवार को बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों को कारतूस बेचने के मामले में गिरफ्तार एएसआई आनंद जाटव और हेड कांस्टेबल सुभाष सिंह गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच-पड़ताल के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 09 सदस्यीय एसआईटी गठित की गयी है। शीघ्र ही इस मामले में और खुलासा किया जाएगा।

    #Naxal Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमायावती बोलीं, दलितों के उत्पीड़न को गंभीरता से ले सरकार
    Next Article अमित शाह ने बंगाल में हो रही ‘राजनीतिक हत्याओं’ पर ममता को घेरा

    Related Posts

    देश

    22 सितंबर से इलेक्ट्रॉनिक्स पर GST में भारी कटौती, AC, TV और डिशवॉशर होंगे सस्ते…

    September 16, 2025
    खेल

    युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा नोटिस, सोनू सूद भी रडार पर

    September 16, 2025
    कारोबार

    GST दरों में बदलाव से मिलेगी राहत, जानिए कौन-कौन से इलेक्ट्रॉनिक आइटम होंगे सस्ते

    September 16, 2025
    Latest Posts

    अमित शाह का बिहार दौरा : BJP की रणनीति और संगठन पर फोकस, सीट बंटवारे पर नहीं होगी बात

    September 17, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 17 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 17, 2025

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.