Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में फ्री बिजली योजना जारी, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
    झारखंड

    झारखंड में फ्री बिजली योजना जारी, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2024Updated:December 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के लोगों के लिए हेमंत सोरेन सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राज्य में मुफ्त बिजली योजना को जारी रखने का ऐलान किया गया है. विधानसभा में पेश किए गए अनूपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2577.92 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ है कि राज्य के लोगों को इस योजना का लाभ मिलता रहेगा. वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शीतकालीन सत्र में 11697.92 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया, जिसमें सबसे अधिक 6390.55 करोड़ रुपये ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके बाद ऊर्जा विभाग को 2577.92 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया.

    क्या है फ्री बिजली योजना

    हेमंत सरकार की बिजली बिल माफी योजना के तहत, घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है. इस योजना से लगभग 41 लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, और 200 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा, जिसमें एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज और बिजली ड्यूटी भी शामिल है.

    ये भी पढ़ें मंईयां सम्मान के लिए बजट में सबसे बड़ी राशि, जानें किस दिन खाते में आएंगे 2500 रुपए

    क्या होगा अगर 200 यूनिट से अधिक बिजली का इस्तेमाल किया गया

    जो उपभोक्ता 200 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करेंगे, उन्हें पहले की तरह सब्सिडी मिलेगी. 200 से 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों को 2.05 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी, जबकि 400 यूनिट से अधिक उपयोग करने वालों को 6.65 रुपये प्रति यूनिट का शुल्क देना होगा.

    . 200 से 400 यूनिट 2577.92 करोड़ 6.65 रुपये झारखंड फ्री बिजली बड़ा फैसला बिजली योजना जारी राधाकृष्ण किशोर वित्तमंत्री शीतकालीन हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबालू की कमी को लेकर धरने पर बैठे विधायक, सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग
    Next Article वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो बने झामुमो के मुख्य सचेतक, विधानसभा में मिलेगी और मजबूती

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.