Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Apr, 2026 ♦ 9:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बालू की कमी को लेकर धरने पर बैठे विधायक, सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग
    झारखंड

    बालू की कमी को लेकर धरने पर बैठे विधायक, सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा सत्र के चौथे और अंतिम दिन विधानसभा परिसर में राजनीतिक हलचल तेज रही, जहां सीजीएल परीक्षा रद्द करने और राज्य में बालू की कमी के मुद्दे पर जोरदार विरोध हुआ. भाजपा विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता बालू की कालाबाजारी और कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए. उन्होंने पलामू जिले में एक सप्ताह के अंदर बालू की कीमतों में हुई वृद्धि पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की.

    भाजपा के पूर्व विधायक अमित यादव ने सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार और बालू जैसे बुनियादी मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया. भाजपा विधायक राज सिन्हा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में रोजगार और बालू जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा न होना दुखद है. उन्होंने कहा कि सदन में सरकार को आईना दिखाया जाएगा और युवाओं को रोजगार देने के बदले लाठियां मिल रही हैं. वहीं, आजसू विधायक निर्मल महतो ने बालू को फ्री किए जाने की बात कही और चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो कालाबाजारी बढ़ती जाएगी और आम लोग परेशान होंगे. उन्होंने राज्य में प्रति ट्रैक्टर पैसे की वसूली को लेकर भी सरकार से सुधार की मांग की.

    विपक्ष के आरोपों पर बचाव करते हुए सत्ता पक्ष के मंत्री सुदिव्य कुमार ने सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सवाल पर कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी सबको है, लेकिन अगर इससे सार्वजनिक व्यवस्था में विघ्न आता है तो कानून अपना काम करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र यदि अपने मुद्दों को सही मंच पर उठाएंगे तो समाधान होगा. झामुमो विधायक अमित महतो ने कहा कि सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और विकास का काम निरंतर जारी रहेगा.

    अमित यादव आजसू कालाबाजारी कुशवाहा शशि भूषण मेहता छात्र आंदोलन झामुमो झारखंड निर्मल महतो बालू संकट भाजपा मुख्यमंत्री रांची राज सिन्हा राज्यपाल अभिभाषण रोजगार लाठीचार्ज विधानसभा सत्र विपक्ष सत्ता पक्ष सीजीएल परीक्षा सुदिव्य कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना नेता प्रतिपक्ष सिर्फ झारखंड विधानसभा ही नहीं, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी फंसा है पेंच
    Next Article झारखंड में फ्री बिजली योजना जारी, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त

    April 17, 2026
    Latest Posts

    बिजली दर बढ़ी तो BJP आक्रामक, आदित्य साहू बोले- अब सड़कों पर होगा विरोध

    April 17, 2026

    रामगढ़ में ट्रेजरी घोटाले का खुलासा, पशुपालन विभाग से 35 लाख की अवैध निकासी

    April 17, 2026

    धनबाद में माफियाओं को CISF की तीखी चोट, 30 टन कोयला किया जब्त

    April 17, 2026

    ‘ऑपरेशन कोटिनिर’ से फतह हुआ खपिया जंगल, 15 लाख के इनामी और महिला सहित 4 नक्सलियों का खात्मा

    April 17, 2026

    पांडेय गिरोह का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुल साइट से मांगी थी रंगदारी

    April 17, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.