Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले का डांस हुआ वायरल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    बिहार

    बिहार : क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाले का डांस हुआ वायरल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कटिहार। एक ओर जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं लोग अब इसके साथ ही जीने को लेकर भी तैयार हो रहे हैं। यही कारण है कि लोग अब क्वारंटाइन सेंटरों में भी अपना समय मनोरंजन कर गुजारना चाह रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिहार के कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के एक क्वारंटाइन सेंटर का है, जहां एक शख्स अपने जोरदार नृत्य से लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

    इस वायरल वीडियो में क्वारंटाइन सेंटर में खाना बनाने वाला रिकू सिंह (37) सुनील दत्त, सायरा बानो, महमूद और किशोर कुमार अभिनीत फिल्म ‘पड़ोसन’ के लिए मन्ना डे के गाए गीत ‘एक चतुर नार करके श्रृंगार’ गीत पर जबरदस्त नृत्य करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    रिंकू सुजापुर स्थित स्वर्गीय लक्ष्मण मंडल हाईस्कूल में बने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए खाना बनाता है और नाच-गाकर कोरोना ेके कारण वहां कैद लोगों का मनोरंजन भी करता है।

    रिंकू से जब आईएएनएस ने बात की, तो उसने कहा, “मेरी दिलचस्पी शुरू से ही नाचने में रही है। टीवी या अन्य मंचों पर डांसरों को नृत्य करते देखकर ही मैंने नाचना सीखा है। आज मैं जो भी जानता हूं, वह मैंने देख-देख कर ही सीखा है। मैंने किसी गुरु से नहीं सीखा है।”

    बरारी का रहने वाला रिंकू डांसर का कहना है कि उसे मुख्य रूप से शादी-ब्याह या अन्य आयोजनों में खाना बनाने के लिए बुलाया जाता है। जो लोग जानते हैं कि वह डांसर भी है, वे मेहमानों के मनोरंजन के लिए उससे डांस भी करवाते हैं। कई डांस प्रतियोगिता में पुरस्कार पाए रिंकू अपने नृत्य का वीडिया वायरल से बेहद खुश है। उसने अपने भविष्य के बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है।

    क्वारंटाइन सेंटर के प्रबंधक और इसी स्कूल के शिक्षक मोहम्मद परवेज आलम कहते हैं कि इस क्वारंटाइन सेंटर में फिलहाल 20 प्रवासी मजदूर हैं तथा 74 प्रवासी मजूदर अपना निर्धारित समय पूरा कर अपने घर जा चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि कलाकार रसोइया रिंकू यहां प्रतिदिन शाम में लोगों का मनोरंजन करता है। उसके नृत्य को लोग खूब पसंद भी करते हैं। उन्होंने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह शुक्रवार की रात का है।

    बहरहाल, इस वायरल वीडियो को काफी पसंद किए जाने से पता चलता है कि महामारी के संकट के इस दौर में भी लोग मनोरंजन चाहते हैं और वे यह संदेश दे रहे हैं कि जिंदगी जिंदादिली का नाम है। मुश्किल हालात में भी मायूस नहीं रहना चाहिए।

    Bihar breaking news in hindi cooking coronavirus covid-19 hindi news lockdown news in hindi patna news patna news in hindi quarantine center real time news unlock 05 viral
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में आज मिला 84 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 1020
    Next Article राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद , बीजेपी को गुजरात में 3 सीटें जीतने का भरोसा!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: श्रावणी मेले और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.