Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झामुमो के प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमो: प्रतुल शाह देव
    झारखंड

    झामुमो के प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमो: प्रतुल शाह देव

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2024Updated:November 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि 23 नवंबर की शाम जब तक परिणाम नहीं आते तब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा ख्वाबों की दुनिया में रह सकती है. प्रतुल ने कहा यह कुछ भी दावे कर ले, छाती ठोक ले. लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद यह हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी में है.

    प्रतुल ने कहा यह पहली बार हुआ है कि कोई दल दस्तावेज जारी करके यह बता रहा है कि कितने सीटों पर वह जीत दर्ज करेगी और प्रतिद्वंद्वी कितने सीट पर हारने वाले हैं. प्रतुल ने कहा कि हास्यास्पद बात है कि इस दस्तावेज में भी जहां भी झामुमो कड़ा मुकाबला दिखा रहे हैं, वह सभी कांग्रेस के हिस्से वाली सीटें हैं।यानी उन्हें अपने गठबंधन पर ही विश्वास नहीं.

    प्रतुल ने कहा कि भले ही वह कागजों में जीत का बड़ा दावा कर रहे हो. लेकिन हकीकत में झारखंड की जनता ने झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट हेमंत सरकार को पूरे तरीके से खारिज कर दिया है. इस सरकार ने सिर्फ लूट ,खसोट और भ्रष्टाचार का पिछले 5 वर्षों में कार्य किया. भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार बनाकर संस्थागत रूप ले लिया. जनता पूरे तरीके से इनकी वादा खिलाफी से ऊब चुकी थी. 23 नवंबर को इनको बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है. प्रतुल ने कहा यह कागजों पर जीत का दावा कर रहे हैं. जमीनी हकीकत है कि जनता ने पूरे तरीके से गठबंधन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कोल्हान और संतालपरगना प्रमंडल जिसे यह अपना गढ़ मानते थे, वहां भी उनकी करारी हार होने वाली है.

    भारतीय जनता पार्टी कई उन सीटों पर भी जीत दर्ज करने जा रही है जहां उसने आजादी के बाद कभी जीत दर्ज नहीं की।बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त माहौल था और सत्ताधारी दल को उखाड़ फेंकने का लोगों में संकल्प था. इसकी परिणीति 23 नवंबर को दिखेगी जब एनडीए गठबंधन दो तिहाई बहुमत से जीतेगा।झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाला गठबंधन अपने इतिहास  की सबसे कम सीटों पर सिमट जाएगी.

    एनडीए कोल्हान गठबंधन चुनाव परिणाम जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत प्रतुल शाहदेव भाजपा भ्रष्टाचार रांची संतालपरगना सत्ताधारी दल हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से होगी मतगणना प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग
    Next Article विधानसभा चुनाव: प्रत्याशियों के किस्मत पर है कड़ा पहरा, 23 को खुलेगा पिटारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.