Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से होगी मतगणना प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग
    झारखंड

    रांची के मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से होगी मतगणना प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का मतदान संपन्न हो चुका है, और अब मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं. राजधानी रांची समेत राज्य के सभी जिलों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. रांची के पंडरा बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.

    स्ट्रांग रूम पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

    रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा चुनाव आयोग द्वारा तय एसओपी के तहत की जा रही है. इनर मोस्ट कॉरिडोर की सुरक्षा केंद्रीय बलों के जिम्मे है, जहां केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा. मिडिल कॉरिडोर की सुरक्षा झारखंड पुलिस की ईको कंपनी संभाल रही है, जबकि आउटर कॉरिडोर पर जिला पुलिस तैनात है. स्ट्रांग रूम के भीतर और बाहर 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. बाहरी हिस्सों में पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की गई है. मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकारियों को तीन स्तरों पर हस्ताक्षर करने होंगे.

    500 से अधिक सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

    रांची के पंडरा बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पर 500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सुरक्षा तैयारियों की खुद निगरानी कर रहे हैं. मतगणना स्थल पर बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी. मतगणना शुरू होने से लेकर जीत का सर्टिफिकेट जारी होने तक यह कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा.

    जल्द आ सकते हैं रुझान

    एसएसपी ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8:30-9:00 बजे तक पूरी हो सकती है और शुरुआती रुझान आना शुरू हो जाएगा. जीत-हार के बाद किसी भी तरह के उपद्रव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी. बता दें कि पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग टेबल बनाए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी हो.

    2024 उपद्रव रोकथाम एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा कंट्रोल रूम केंद्रीय बल चुनाव आयोग झारखंड पुलिस झारखंड विधानसभा चुनाव तीन स्तरीय सुरक्षा पंडरा बाजार समिति पोस्टल बैलेट मतगणना मतगणना प्रक्रिया मतगणना स्थल रांची सीसीटीवी निगरानी सुरक्षा इंतजाम सुरक्षाकर्मी स्ट्रांग रूम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौ’त
    Next Article झामुमो के प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमो: प्रतुल शाह देव

    Related Posts

    झारखंड

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    Latest Posts

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.