बोकारो: इंडिया गठबंधन के बेरमो विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक और गांधी विधानसभा की विधायक कल्पना सोनी ने जरीदी प्रखंड के बेलडीह पंचायत के पिपरा मोर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बेरमो की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले 20 नवंबर को क्रमांक संख्या एक पर हाथ छाप में वोट देकर कुमार जय मंगल सिंह को भारी मतों से विजई दिलाए. सोरेन ने महिलाओं को मैया सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए कहां की महिलाओं के लिए कई अन्य योजनाएं बनाई है और पिछले 5 वर्षों में इस क्षेत्र में कई विकास कार्य भी किए गए हैं. कल्पना सोरेन ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार बनते ही विकास की गति और तेज की जाएगी. इंडिया गठबंधन के प्रति अपना विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया और कहा की पहले चरण के मतदान में जनता का स्पष्ट समर्थन हम लोगों के पक्ष में है. अपने संबोधन के दौरान संथाली भाषा में स्थानीय लोगों से इंडिया के गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता मंटू यादव ने झारखंड में विकास की गति को तेजी से दौड़ने के लिए कांग्रेस और जम्मू में गठबंधन को वोट देकर जीतने की अपील की और अपनी शक्ति का सही उपयोग करने की बात जनता से कहीं.


