Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आधार कार्ड जब केंद्र सरकार बनवा रही है तो घुसपैठियों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार कैसे : सुप्रियो भट्टाचार्य
    झारखंड

    आधार कार्ड जब केंद्र सरकार बनवा रही है तो घुसपैठियों के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार कैसे : सुप्रियो भट्टाचार्य

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि देश के गृहमंत्री संताल परगना में कैंप कर रहे हैं. अब तो ऐसा सिलसिला शुरू हो गया है कि गांव-देहात में जाकर भाजपा के लोगों को चुनाव प्रचार करना पड़ा है. लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं है. गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा के माध्यम से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से कुछ सवाल पूछा है. जनसभा में गृहमंत्री ने आदिवासी गौरव और सम्मान की बात की. कहा कि हमलोगों ने पहले आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया. इसके पहले तक कोई नहीं जानता था कि देश के राष्ट्रपति की जाति और धर्म क्या है. जब से रामनाथ कोविंद आए, तब से पहली बार पता चला कि वे दलित राष्ट्रपति हैं. उसके पहले ज्ञानी जैल सिंह, केआर नारायण समेत कई लोगों ने इस कुर्सी की शोभा बढ़ाई है. लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति के साथ उन्होंने जाति-धर्म जोड़ना का काम भाजपा ने किया है। सुप्रियो भट्टाचार्य स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे. अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ के लिए हम जिम्मेदार है। हम सरकार में है, लेकिन राशन कार्ड राज्य सरकार बनवा दे रही है.

    सुप्रियो ने कहा कि जब अमित शाह मान रहे हैं कि घुसपैठ उनके द्वारा हो रहा है तो उन्हें गृहमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. घुसपैठ 2024 से शुरू हुआ है, उसके पहले क्यों नहीं था. अगर राशन कार्ड राज्य सरकार बनवा रही है तो उसकी पहली शर्त आधार कार्ड है. यह आधार कार्ड केंद्र सरकार बनवा रही है. मतलब अमित शाह यह मानते भी है कि घुसपैठ भी हो रहा है और उसका आधार कार्ड भी बनवा रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार घुसपैठ के लिए कैसे जिम्मेदार हैं. अमित शाह ने कहा कि राज्य में पेपर लीक हो जाता है। लेकिन यूपी में सात साल में 17 बार पेपर लीक हुआ। अभी नीट की परीक्षा हुई. उसका इपिक सेंटर गुजरात में था। गुजरात में भाजपा की सरकार तो जिम्मेदार कौन है.
    उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा राज्य की खनिज संपदा को अपने दो दोस्त अडाणी और अंबानी को देना चाहती है. गोड्डा में अडाणी के पावर प्लांट से एक यूनिट बिजली यहां के लोगों को नहीं मिल रही है. जबकि ये लोग हमारे पानी, मजदूर, जमीन, कोयला का उपयोग कर रहे हैं और बांग्लादेश को बिजली पहुंचाई जा रही है.
    भाजपा बार-बार कहती है कि झारखंड हमने बनाया. लेकिन झारखंड कोई खैरात में नहीं मिली है. इसके लिए संघर्ष हुआ है. सैकड़ों कुर्बानियां हुई है. संताल से कोल्हान तक हम रोज शहीद दिवस मनाते हैं. प्रेसवार्ता में झामुमो के वरिष्ठ नेता सुरेश शाह, झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य अजय नारायण मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

    #झारखंडप्रदेशकांग्रेस अमित शाह आरोप कुर्बानियां धार्मिक नारायण प्रेसवार्ता बांग्लादेश बिजली सदस्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयह चुनाव हमारे अस्तित्व को बचाने की लड़ाई का चुनाव है : हिमंता
    Next Article बेरमो में कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को किया सम्बोधित 

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    Latest Posts

    माओवादी गतिविधि के शक में NIA ने जब्त की थी MBBS छात्रा की 1 करोड़ फीस, अब SC ने जारी किया नोटिस

    September 4, 2026

    ऋषि कपूर के चर्चित किस्सों से मधुपुर कनेक्शन तक, जानिए अनसुनी कहानी

    September 4, 2026

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.