Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वरिष्ठ कांग्रेस और मजदूर नेता गिरिजा शंकर पांडेय का निधन
    झारखंड

    वरिष्ठ कांग्रेस और मजदूर नेता गिरिजा शंकर पांडेय का निधन

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेरमो:  कोयलांचल के 94 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मजदूर नेता गिरिजा शंकर पांडेय का निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर फुसरो हिन्दुस्तान पुल के समीप श्मशान लाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के तट पर किया गया. उनके पुत्र बृज बिहारी पांडेय ने मुखाग्नि दी. इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, मंत्री बेवी देवी, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फुसरो स्थित उनके आवास पर जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया.

    मंत्री बेवी देवी ने गिरिजा शंकर पांडेय को सादगी और विनम्रता का प्रतीक बताया. विधायक जयमंगल सिंह ने कहा, “उनके साथ काम करने का अवसर मिला, और वे बेहद संवेदनशील, मिलनसार और कर्मठ थे.” पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है. मजदूर नेता लखन लाल महतो और बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने भी गिरिजा शंकर पांडेय की श्रमिकों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष की सराहना की. गिरिजा शंकर पांडेय को “बाबा” के नाम से जाना जाता था और उनके निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया. इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, अरुण अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की.

    कांग्रेस नेता कुमार जयमंगल कोयलांचल गिरिजा शंकर पांडेय दामोदर नदी निधन पूर्व सांसद फुसरो बाबा बृज बिहारी पांडेय बेरमो बेरमो विधायक मजदूर नेता मंत्री बेवी देवी मुखाग्नि रवींद्र कुमार पांडेय राजनीतिक नेता विनम्रता शोक संवेदना श्मशान श्रद्धांजलि श्रमिकों संघर्ष सादगी सामाजिक नेता. हिन्दुस्तान पुल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपैसे लेकर टिकट बांटना इन लोगों की फितरत है: अमर कुमार बावरी
    Next Article टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री राज पलिवार के घर पहुंचे लक्ष्मीकांत बाजपेयी

    Related Posts

    झारखंड

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    Latest Posts

    खगड़िया में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण-पत्र के लिए अजीबोगरीब आवेदन, भगवान राम, सीता और कौआ के नाम पर फर्जी अर्जियां

    August 2, 2025

    शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर बाबूलाल मरांडी ने जताई चिंता

    August 2, 2025

    पटना AIIMS के डॉक्टर आज काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

    August 2, 2025

    झारखंड में 3,181 एएनएम पदों पर होगी बहाली, JSSC ने जारी की आवेदन तिथि

    August 2, 2025

    74 लाख किसानों के खातों में आज ट्रांसफर होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.