Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 4:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»राहुल गांधी से बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ,‘कोरोना 2021 तक जाने वाला नहीं’
    देश

    राहुल गांधी से बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ,‘कोरोना 2021 तक जाने वाला नहीं’

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी के दौर में प्रवेश कर रही दुनिया से कोरोना 2021 तक जाने वाला नहीं है और लॉकडाउन सिर्फ इसका फैलाव रोकता है जिसमें धीरे-धीरे ढील देकर टेस्टिंग बढ़ाने तथा इसकी दवा बनने तक लोगों को सुरक्षित रखने की जरूरत है।

    विश्व विख्यात स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आशीष झा और स्वीडन में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोफेसर जोहान गिसेके से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोरोना संकट को लेकर पूछे गये सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। श्री गांधी इससे पहले कोरोना से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान तथा भारत के इस दिशा में उठाए गये कदमों के संदर्भ में अर्थशास्त्री रघुराम राजन तथा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अभिजीत बनर्जी से बातचीत की थी।

    श्री गांधी के यह पूछने पर कि लॉकडाउन का कोरोना पर क्या असर होगा, प्रोफेसर झा ने कहा कि इससे सिर्फ इस वायरस के फैलाव की रफ्तार को धीमा किया जा सकता है। लॉकडाउन इसका फैलाव रोकने और इससे लड़ने की क्षमता बढ़ाने का वक्त देता है। वायरस काे रोकना है तो इससे संक्रमित होने वाले को समाज से अलग करना होगा और यह टेस्टिंग से ही संभव है। लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बहुत बड़ी चोट पहुंचाती है इसलिए इस समय का इस्तेमाल क्षमता बढ़ाने के लिए नहीं किया गया तो काफी नुकसान होना तय है।

    लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों के संकट के बारे में पूछे गये श्री गांधी के सवाल पर प्रोफेसर झा ने कहा “कोरोना वायरस एक-दो महीने में जाने वाला नहीं है, यह 2021 तक रहने वाला है। रोजाना कमाने वाले मजदूरों के पास मदद पहुंचाने की जरूरत है, ताकि उन्हें भरोसा रहे कि कल अच्छा होगा। लॉकडाउन से क्या नुकसान होगा इसका किसी को नहीं पता, लेकिन आप नुकसान को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।”

    श्री गांधी ने जब हिंदी में सवाल किया ‘भैया ये बताइए कि वैक्सीन कब तक आएगी’ तो प्रोफेसर झा ने भी इस सवाल का हिंदी में जवाब दिया और कहा “दो-तीन वैक्सीन हैं जो काम कर सकती हैं। इसमें एक अमेरिका की है, एक चीन की है, एक ऑक्सफोर्ड की है। अभी पता नहीं कौन सी उपयोगी साबित होगी। हो सकता है तीनों काम न करें और यह भी हो सकता है कि तीनों काम कर जाएं। मुझे विश्वास है कि कोरोना की दवाई अगले साल तक कहीं न कहीं से आ जाएगी।”

    Congress coronavirus cases Latest news Online news Rahul Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी, करीब चार हजार रोगमुक्त
    Next Article बिहार : नालंदा में आंधी में मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल

    Related Posts

    देश

    निता अंबानी के जन्मदिन पर देश ने सराहा उनका सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान

    November 1, 2025
    देश

    वेंकटेश्वर मंदिर भगदड़ : PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

    November 1, 2025
    देश

    NTA ने JEE Mains 2026 का नोटिफिकेशन किया जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    November 1, 2025
    Latest Posts

    हाथियों की सुरक्षा में रेल विभाग की नई पहल, अस्थायी रूप से ट्रेनों की आवाजाही रुकी …

    November 1, 2025

    लोहरदगा में 3 नवंबर से शुरू होगा फुटबॉल टूर्नामेंट

    November 1, 2025

    अल्लू अर्जुन के छोटे भाई Allu Sirish ने की सगाई, परिवार और फिल्मी सितारों ने दी बधाई

    November 1, 2025

    बिहार के रमेश मेहता की पलामू में मौत… जानें कैसे

    November 1, 2025

    अदाणी फाउंडेशन की पहल से पांच युवाओं को मिली नौकरी

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.