Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख, अब तक 4167 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख, अब तक 4167 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) महामारी की विकरालता बढ़ती जा रही है और अब यह विश्व भर में संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देशों में 10वें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में हालांकि आंशिक कमी आई है और इसी अवधि में 2770 लोग ठीक हुए हैं जिससे इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 60 हजार से अधिक हो गयी।

    इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार से अधिक हो गयी।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6535 नये मामले सामने आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,380 पर पहुंच गयी। फिलहाल देश में कुल 80,722 की संख्या में सक्रिय मामले हैं। इससे एक दिन पहले 6977 और रविवार तथा शनिवार को क्रमश: 6767 और 6654 नये मामले सामने आये थे।

    देश में कोविड-19 संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 146 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4,167 हो गयी। इसी अवधि में इस बीमारी से 2770 लोग मुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 60,491 हो गयी है।

    देश में कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र में सबसे अधिक कहर बरपाया है , जहां संक्रमितों की संख्या 52 हजार से अधिक हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2436 नये मामले सामने आये हैं , जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,667 हो गयी है तथा कुल 1695 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15,786 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लेंगे हिस्सा
    Next Article बिहार बोर्ड मैट्रिक का परीक्षा परिणाम के लिए बस कुछ देर का इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.