Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लेंगे हिस्सा
    झारखंड

    पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का आज बोकारो में होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लेंगे हिस्सा

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020Updated:May 26, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बोकारो। पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह का आज बोकारो में दामोदर नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 11.15 बजे बेरमो स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो फुसरो ओवर ब्रिज, फुसरो बाजार, रामविलास हाईस्कूल होते हुए करगली में दामोदर नदी तट तक जाएगी. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पूर्व मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर एक बजे बेरमो पहुंचेंगे।

    इससे पहले सोमवार देर शाम पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से बेरमो लाया गया। बेरमो के ढोरी स्थित आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

    शाम से ही क्षेत्र की जनता और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय में भी लाया जाएगा। यहां सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

    • रविवार को गुरुग्राम स्थित अस्पताल में हुआ निधन

    बता दें कि झारखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह ने गत रविवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। 2 मई को तबीयत ज्यादा खराब के बाद उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। जहां गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। फेफड़े में फंगल इन्फेक्शन की शिकायत के बाद वे रांची में अस्पताल में एडमिट हुए थे।

    • बेरमो से 6 बार रहे विधायक

    झारखंड की राजनीति में राजेंद्र प्रसाद सिंह जाने माने नेता थे। पिछली हेमंत सोरेन सरकार में राजेंद्र प्रसाद सिंह राज्य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और ऊर्जा मंत्री रहे। हालांकि इसके बाद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पिछले साल नवंबर-दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राजेंद्र सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर बेरमो विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. राजेंद्र सिंह इंटक के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे. मजदूर नेता के तौर पर भी उनकी अलग पहचान थी।

    #Jharkhand News Latest news Online news Rajendra singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में 1 व चाईबासा में मिला 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 409
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख, अब तक 4167 लोगों की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.