Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार भूमि सर्वे के दौरान अंचल कार्यालयों में नहीं होगा भ्रष्टाचार, सरकार ने नौ अधिकारियों को सौंपा जिम्मा
    बिहार

    बिहार भूमि सर्वे के दौरान अंचल कार्यालयों में नहीं होगा भ्रष्टाचार, सरकार ने नौ अधिकारियों को सौंपा जिम्मा

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के अंचल कार्यालयों में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं. इसे देखते हुये मुख्य सचिव के निर्देश पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने मुख्यालय से अधिकारियों को अंचल कार्यालयों में भेजकर कामकाज का स्थलीय निरीक्षण सहित समीक्षा करवाने का निर्णय लिया है. इसके तहत पहले चरण में इसी महीने अक्टूबर में 23 जिला के अंचल कार्यालयों में निरीक्षण के लिए नौ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है. राज्य के 23 जिला के अंचल कार्यालयों में जमीन सर्वे और दाखिल खारिज सहित राजस्व कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा इसी अक्टूबर माह में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नौ अधिकारी करेंगे. इसका मकसद अंचल कार्यालय के कार्यों के निष्पादन में होने वाली कठिनाइयों की जानकारी लेकर उनके त्वरित समाधान की कार्रवाई करनी है. इससे आम लोगों को अंचल कार्यालयों में राजस्व संबंधी कामकाज के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी 23 जिला के डीएम को पत्र लिखकर इस निर्णय से अवगत करवाया है. साथ ही अंचलों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों का रोस्टर भी सभी डीएम को भेज दिया है. इन 23 जिला में पटना, बांका, सुपौल, बक्सर, गया, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, रोहतास, सारण, कटिहार, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, अररिया, सहरसा, नवादा, शेखपुरा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, औरंगाबाद और भागलपुर शामिल हैं.

    राजस्व संबंधी कार्यों के तहत बिहार विशेष सर्वेक्षण से संबंधित ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान, परिमार्जन, भूमि हस्तांतरण, बंदोबस्ती, जल निकाय अतिक्रमण, उच्च न्यायालय में लंबित वादों, सेवांत लाभ जनशिकायत, बसेरा, जमाबंदी स्कैनिंग, इ-मापी में आम लोगों की परेशानियों का समाधान होगा

    अंचल कार्यालय अधिकारियों जनता जनता की परेशानियाँ जमीन सर्वे डीएम दाखिल खारिज निरीक्षण पारदर्शिता बिहार भ्रष्टाचार मुख्य सचिव राजस्व विभाग राज्य रोस्टर विभागीय समीक्षा समाधान सरकारी कार्य सेवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत को बड़ी क्षति: कांग्रेस
    Next Article जिला उत्पाद टीम की छापेमारी, 800 किलो जावा महुआ और 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    निर्वाचन आयोग जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, ऑनलाइन ऐसे चेक करें चेक

    August 1, 2025
    बिहार

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.