Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से, आज रिपोर्ट में हुई पुष्टि, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 4
    जोहार ब्रेकिंग

    21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से लौटे व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से, आज रिपोर्ट में हुई पुष्टि, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 4

    Team JoharBy Team JoharMay 23, 2020Updated:May 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोडरमा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनती जा रही है। बीते 21 मई को कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वो कोरोना संक्रमित था। आज उसकी पुष्टि हो गयी है। आज रिम्स में जो 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट आयी है, उसमें मृतक मरीज का भी सैंपल था। उक्त मरीज की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4 हो गयी है।

    • मृतक मरीज मुंबई से लौटा था ट्रक से मरकच्चो

    कोरोना संक्रमण से मृतक मरीज मरकच्चो का रहने वाला है। वह मुंबई से ट्रक से मरकच्चो पहुंचा था। इसके बाद वह करीब सात दिनों तक मरकच्चो के क्वारंटाइन सेंटर में रहा था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इनके संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अन्य 10 संक्रमितों के बारे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी और विभिन्न क्वॉरंटाइन सेंटरों में हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 जयनगर प्रखंड व एक कोडरमा प्रखंड के हैं।

    स्वास्थ्य विभाग नये संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आये लोगों के बारे में पता करने में जुट गई है। वहीं सभी संक्रमितों को कोडरमा के होली फैमिली स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। इधर, संक्रमितों की बढ़ती तादाद आम जनमानस की चिंता बढ़ गई है।

    coronavirus cases covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में 11, सिमड़ेगा में 4, रांची में 2 व जमशेदपुर में 3 मिला और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 350
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1,31,868, मृतकों की संख्या 3,867

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.