Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबादः सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम
    झारखंड

    धनबादः सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बलियापुर-पतलाबाड़ी मुख्य मार्ग पर खोकरा पहाड़ी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बांद्रा बाद गांव की रहने वाले 45 वर्षीय मछली विक्रेता निमाई भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क को मुआवजे की मांग को लेकर जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निमाई बाइक से अपने घर जा रहा था, इस दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक की चपेट में वह आ गया।

    इसके बाद उसकी बाइक ट्रक के नीचे जाकर फंस गई। ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। बाद में ट्रक बगल के पेड़ और फिर चबूतरा से जा टकराया. ट्रक के केबिन के नीचे दोनों चक्कों के बीच निमाई और उसकी बाइक दबी रह गई. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। लोगों द्वारा मामले की सूचना परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर पतलाबाड़ी बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंची। मुआवजे का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।

    #Jharkhand News Crime news Latest news Online news Road Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड जा रहे प्रवासी श्रमिकों की बस डम्पर से टकराई, तीन मरे, 23 घायल
    Next Article धनबाद : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जया कुमारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.