Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रांसपोर्ट नगर मील का पत्थर साबित होगा, आसपास दिखेगा विकास : हेमंत सोरेन
    झारखंड

    ट्रांसपोर्ट नगर मील का पत्थर साबित होगा, आसपास दिखेगा विकास : हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2024Updated:October 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शहर में संकरी गलियों में गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी होती थी. इस ट्रांसपोर्ट नगर से आसपास का इलाका जगमग होगा. इसके विस्तार के लिए ट्रांसपोर्ट नगर मील का पत्थर साबित होगा. इस जगह से आम लोगों के आने जाने की व्यवस्था होगी. सामान लाने ले जाने की व्यवस्था होगी. अलग अलग राज्य से जो गाड़ियां आती है वे जगह पर नहीं पहुंच पाती. जाना कही होता है और पहुंच कहीं जाता है. यहां पर सभी अपने वाहन लेकर आयेंगे और यहीं से सामान छोटी गाड़ियों में लेकर शहर में पहुंचाया जाएगा. रोजगार के अवसर खुलेंगे. बाहर से आने वाले वाहन चालकों के लिए आराम करने और खाने की व्यवस्था की गई है. आने वाले समय में आसपास का इलाका भी विकसित होगा. यहां भी कचहरी चौक और फिरायालाल चौक की तरह चहल पहल दिखेगी.

    जरूरत के हिसाब से सुविधाएं बढ़ाई जाएगी

    उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी. ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी, उसी के अनुरूप  सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा. आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ. फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है.

    ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को भी नहीं होगी कोई परेशानी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी. इससे शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी. यातायात व्यवस्था सुगम होगा. शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे, जिससे सड़कों पर आवागमन में आसानी होगी. वहीं, भारी माल वाहक वाहनों के पार्किंग, लोडिंग-अनलोडिंग, वाहन चालकों के ठहरने सहित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े कार्य एक ही जगह हो सकेंगे.

    कई गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर से इस इलाके में कई अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे शहर का विस्तार होगा. यहां शहरी गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेगी. कारोबार में गति आएगी. रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट नगर से विकास को एक नया आयाम मिलेगा.

    अलग-अलग राज्य आम लोग आराम आसपास कचहरी चौक खाने की व्यवस्था गाड़ियों चहल-पहल जगमग ट्रांसपोर्ट नगर फिरायालाल चौक मील का पत्थर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रोजगार वाहन विकसित संकरी गलियों सामान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का ईनामी गुरुचरण समेत पांच नक्सली गिरफ्तार व भारी मात्रा में हथियार व गोली जब्त
    Next Article कोयला चोरी मामले की जांच अब करेगी सीबीआई, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.