Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रात में मछली मारने गए युवक की सुबह मिली ला’श, पहले भी यहीं हो चुकी हैं तीन मौ’त
    क्राइम

    रात में मछली मारने गए युवक की सुबह मिली ला’श, पहले भी यहीं हो चुकी हैं तीन मौ’त

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : जिले के करौं थाना क्षेत्र के बुढ़वाटांड़ गांव में मछली मारने गए एक युवक की लाश डैम के पास से बरामद हुई है. मृतक अरुण दास (28 वर्ष) बुढ़वाटांड़ का रहने वाला था. ग्रामीणों के मुताबिक, जिस स्थान पर अरुण की लाश मिली है, वहां हाल के कुछ वर्षों में तीन मौतें भी हो चुकी हैं. अरुण की यह चौथी मौत है, जिससे ग्रामीण डरे-सहमे हुए हैं.

    कैसे हुई मौत, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    बताया गया कि सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने युवक की लाश देख कर गांव में सूचना दी. इसके बाद ग्रामीण जुट गए. डिंडाकोली पंचायत के मुखिया रवि दास को सूचना दी गई. उन्होंने करौं थानेदार अमर कुमार को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल अरुण की मौत कैसे हुई,  इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है.

    Also Read: ई-हॉस्पिटल सर्विस से जुड़ा सदर, मरीज करेंगे सेल्फ रजिस्ट्रेशन, लाइन लगने का झंझट खत्म

    क्या कहते हैं परिजन

    परिजनों ने बताया कि लगातार बारिश होने से अरुण जाल लेकर रात में ही मछली मारने बहियार गया था. लेकिन सुबह तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. तब पता चला कि डैम के पास उसकी लाश मिली है. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चा समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    Also Read: जमशेदपुर पुलिस की सूचना पर रिनपास के कैदी वार्ड में पहली बार रेड, कुख्यात प्रकाश के वार्ड से दो मोबाइल व शराब की बोतल जब्त

    Arun Das body of a youth Budhwatand dam dead body deaths Deoghar family fear of villagers fishing incident investigation Karoon police station police post mortem rain relatives search villagers Worry अरुण दास करौं थाना खोजबीन ग्रामीण ग्रामीणों का डर घटना चिंता डैम तफ्तीश देवघर परिजन परिवार पुलिस पोस्टमार्टम बारिश बुढ़वाटांड़ मछली मारना मौतें युवक की लाश शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleई-हॉस्पिटल सर्विस से जुड़ा सदर, मरीज करेंगे सेल्फ रजिस्ट्रेशन, लाइन लगने का झंझट खत्म
    Next Article प्लाजा रोड को किया जाम, प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.