रांची: सेंटिविटा अस्पताल के करीब श्रीलोक कॉप्लेक्स के पास प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं. सड़क किनारे बोरा के अंदर मांस मिलने के बाद लोगों में भारी उबाल है. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है. इधर, सूचना मिलने के बाद डीएसपी समेत आसपास थाना के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस स्थानीय लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही है, ताकि सड़क जाम खुल सके.


