Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand Assembly Election 2024 : भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया आजसू को देने के लिए तैयार, 9 सीटों पर बनी सहमति! 
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand Assembly Election 2024 : भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया आजसू को देने के लिए तैयार, 9 सीटों पर बनी सहमति! 

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड में काफी दिलचस्प होने वाला है. एक तरफ झामुमो-कांग्रेस सीटों को लेकर अभी तक एक नहीं हो सकी हैं. वहीं, दूसरी ओर भाजपा-आजसू की सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गयी है. दोनों तरफ से वार्ता फाइनल हो चुकी है, सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है. सूत्र बताते हैं कि सितंबर अंतिम महीने से सब चीजें स्पष्ट हो जाएंगी. अभी तक जो बातें सीट को लेकर फाइनल हुई हैं, उनमें 9 सीटों पर सहमति बनी है. भाजपा अपनी सीटिंग सीट सिमरिया भी आजसू को देने के लिए सहमति दे चुकी है. हालांकि, अभी एक और सीट आजसू को मिल सकती है. लेकिन, उसमें सत्यता कितनी है, कुछ कहा नहीं जा सकता है.

    भाजपा से 13 सीट मांगी रही आजसू

    जानकारी के अनुसार, आजसू ने भाजपा से कुल 13 सीट की मांग की थी, जिसमें 9 सीटों पर लगभग सहमति बन गई. अब दो-तीन सीटों पर मामला फंसा हुआ है. संभावना है कि एक सीट और भाजपा आजसू के लिए छोड़ सकती है. आजसू 12 से 13 सीट मांग कर रही है. लेकिन फिलहाल भाजपा 9 सीट देने को तैयार है. दबाव पड़ा तो एक सीट और दे सकती है.

    इन सीटों को लेकर फिलहाल बनी सहमति

    भाजपा-आजसू के बीच हुई बैठक में कई बातों को लेकर चर्चा हुई है. इस दौरान भाजपा 9 सीट आजसू को देने के लिए तैयार है. भाजपा अपनी एक सीटिंग सीट सिमरिया भी देने को लेकर सहमति दे चुकी है. इसके अलावा भाजपा आजसू को लोहरदगा, सिल्ली, रामगढ़, मांडू, गोमिया, डुमरी, जुगसलाई और पाकुड़ सीट देने को तैयार है. इन नौ सीटों पर लगभग दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है. अब इनमें हेरफेर की संभावना कम है. वैसे जब तक सूची नहीं जारी होगी तब तक पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिलहाल यही स्थिति है.

     इन सीटों पर आजसू दावा कर रही है भाजपा के समक्ष

    सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक में आजसू चंदनक्यारी, टुंडी, तमाड़ और ईचागढ़ सीट पर भी दावा कर रही है. लेकिन भाजपा फिलहाल तैयार नहीं है. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो टुंडी के लिए जोर लगाए हुए हुए हैं. सुदेश यहां से आईपीएस अधिकारी रह चुके संजय रंजन के साथ इजराफिल अंसारी के लिए संभावना तलाश रहे हैं. कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि सुदेश भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं? टुंडी विधानसभा की जो वर्तमान राजनीतिक स्थिति है उसको देखते हुए भाजपा टुंडी छोड़ सकती है. हालांकि यहां से एक युवा चेहरा राजीव ओझा भाजपा से टिकट के मजबूत दावेदार हैं. राजीव की दिल्ली तक पकड़ बतायी जा रही है. राजीव ओझा की दावेदारी के कारण भी मामला उलझा हुआ है. चंदनक्यारी और ईचागढ़ सीट छोड़ने को भाजपा तैयार नहीं है. चंदनक्यारी से प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी सिटिंग विधायक हैं. जबकि ईचागढ़ से पार्टी अरविंद सिंह को चुनाव लड़ना चाहती है. टिकट का भरोसा दिए जाने के बाद ही अरविंद सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं. अरविंद सिंह ईचागढ़ से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में मजबूत पकड़ भी है. इसलिए भाजपा यह सीट अपने पास रखना चाहती है. लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां से 50000 से अधिक वोट की बढ़त मिली थी.

    Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को लिखा खत, मांगा बकाया 1.36 लाख करोड़, बोले-हम स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे हैं

    9 सीटों पर सहमति AJSU Bjp Chandankyari consensus on 9 seats consensus process dumri election contenders Gomia Ichagarh Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Jugsalai Lohardaga Lok Sabha elections Mandu official announcement Pakur political situation Rajiv Ojha Ramgarh Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News seat sharing Silli Simaria Sudesh Mahato Today News Tundi Voters आजसू आधिकारिक घोषणा ईचागढ़ गोमिया चंदनक्यारी चुनावी दावेदार जुगसलाई जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झाररखंड विधानसभा चुनाव 2024 झाररखंड विधानसभा चुनाव 2024 अपडेट टुंडी टूडे न्यूज डुमरी पाकुड़ भाजपा मतदाता मांडू रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज राजनीतिक स्थिति राजीव ओझा रामगढ़ लोकसभा चुनाव लोहरदगा सहमति प्रक्रिया सिमरिया सिल्ली सीट शेयरिंग सुदेश महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजनयिकों के दौरे पर भड़के उमर अब्दुल्ला, बोले-विदेशियों को यहां बुलाने की क्या जरूरत
    Next Article अब मंईयां सम्मान योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने 8 साइबर ठग को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.