Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»HC के आदेश के बाद एक्शन, सरकारी जमीन पर बने 23 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर
    देश

    HC के आदेश के बाद एक्शन, सरकारी जमीन पर बने 23 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2024Updated:September 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: यूपी के बहराइच जिले में अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई शुरू होने से पहले ही लोग अपनी दुकानों और घरों को खाली कर रहे हैं. इस कार्रवाई में जिले के सराय जगना (वजीरगंज बाजार) में स्थित करीब 23 अवैध भवनों-दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा. बता दें कि ये भवन सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया था, मुनादी भी कराई गई थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा. हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब ध्वस्तीकरण किया जा रहा है. बता दें कि हाईकोर्ट ने 23 मई, 2023 को ही अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था. मगर नोटिस के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. जिसके बाद याचिकाकर्ता ने राजस्व अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर कर दी. ऐसे में आज अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की जा रही. इसके लिए सुबह से ही इलाके में भारी पुलिस बल लगा दिया गया है.

    निवासियों ने क्या कुछ कहा
    उधर, इलाके के निवासियों ने कहा कि हम यहां पिछले 50 साल से रह रहे हैं. अभी तक कोई क्यों नहीं बोला. यह सब केवल समुदाय विशेष को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है. यहां तो सरकारी योजना के भी मकान बने हैं. गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है.
    जानकारी के मुताबिक, यहां करीब 23 भवनों पर बुलडोजर चलाया जाएगा. प्रशासन का कहना है कि ये सभी भवन अवैध हैं और सरकारी भूमि पर बने हुए हैं. इन 23 भवनों में से 8 से 9 दुकान हैं तो वहीं 4 छोटे और 4 बड़े मकान हैं. कुछ टीन शेड भी अतिक्रमण करके बनाए गए हैं.

     

     

    फिलहाल, जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की संभावित स्थिति को देखते हुए पीएसी की एक प्लाटून मगाई है. इसके साथ ही कई थानों की फोर्स बुलाई गई है. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

    इस बीच स्थानीय सपा विधायक आनंद यादव ने प्रभावित निवासियों के लिए जिला अधिकारी और अन्य अधिकारियों से राहत की मांग की है. हालांकि, आज अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई होनी तय है. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.
    प्रशासन के मुताबिक, खलिहान और सरकारी जमीन पर इन्होंने अवैध निर्माण कर रखा है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे खाली करवाया जा रहा है.

     

    23 अवैध अवैध निर्माण कब्जाधारियों कानून व्यवस्था कार्रवाई जिला प्रशासन बहराइच बुलडोजर भवनों-दुकानों यूपी सरकारी सरकारी योजना हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 16वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस एमएस रामचंद्र राव, गवर्नर ने दिलाई शपथ
    Next Article झारखंड के नए चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का न्यायिक सफर है पारिवारिक विरासत, पिता रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट में जज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.