Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»“अयोध्या में दीप जलने से सपा मुखिया को परेशानी, कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती”, सीएम योगी का सपा पर सियासी हमला
    देश

    “अयोध्या में दीप जलने से सपा मुखिया को परेशानी, कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती”, सीएम योगी का सपा पर सियासी हमला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जोरदार हमला बोला. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते की टांग से करते हुए कहा, “जैसे कुत्ते की दुम सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के गुंडे सीधे नहीं हो सकते. इनसे लड़कर ही उन्हें सीधा किया जा सकता है.”

    अपराध में लिप्त जितने माफिया हैं, सब इनके चाचा जान थे

    उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलीं और उनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं. सीएम योगी ने कहा, “इनको (सपाइयों) विवादित ढांचा प्यारा था, लेकिन उसे राम भक्तों ने नेस्तनाबूद कर दिया. अगर सपा का सारा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाए, तो ये मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.” उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “जितने अपराध में लिप्त माफिया हैं, सब इनके चाचा जान थे.” योगी ने यह भी कहा कि माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले आज साधु-संतों को माफिया कहते हैं.

    गरीबों का भोजन ले जाते थे सपा के गुंडे

    उन्होंने यह भी कहा कि यूपी अब विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है और 2017 से पहले सपा सरकार एक बैरियर थी. “गरीबों का भोजन सपा के गुंडे ले जाते थे,” उन्होंने आरोप लगाया. सीएम ने यह स्पष्ट किया कि अयोध्या में जमीन का कोई घोटाला नहीं हुआ और दीपोत्सव पर अयोध्या में दीप जलने से सपा मुखिया और पाकिस्तान को परेशानी होती है.

    बता दें कि सीएम योगी ने इस मौके पर ₹1000 करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया. उन्होंने भाषण की शुरुआत ‘जय श्री राम’ के नारे के साथ की.

    Also Read: ‘आप राहुल गांधी की करतूतों को भूल गए क्या, या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं?’, जेपी नड्डा का मल्लिकार्जुन खरगे को खुला पत्र

    Akhilesh Yadav Attack Ayodhya CM Yogi development projects dog's tail food for the poor goon Jai Shri Ram lighting of lamps Mafia Politics Ram Bhakt Samajwadi Party SP speech Up अखिलेश यादव अयोध्या कुत्ते की दुम गरीबों का भोजन गुंडा जय श्री राम दीप जलने भाषण माफिया यूपी राजनीति रामभक्त विकास परियोजनाएँ सपा समाजवादी पार्टी सीएम योगी हमला ₹1000 crore ₹1000 करोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैनामोड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंक अधिकारियों ने दी जानकारी
    Next Article कनाडा ने छात्रों को वीजा देने में की कटौती, जानें क्या कहा जस्टिन ट्रूडो ने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.