Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘स्त्री 2’ बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म, कमाई इतने करोड़…
    मनोरंजन

    ‘स्त्री 2’ बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म, कमाई इतने करोड़…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ जब रिलीज हुई थी, तभी ये अंदाजा लगाया गया था कि ये तगड़ी कमाई करने वाली है. लेकिन अब ये जिस लेवल तक पहुंच गई है वो किसी ने भी नहीं सोचा था.
    बता दें कि तेलुगू इंडस्ट्री में बनी ‘बाहुबली 2’ 2017 में 511 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी थी. जबकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहलाने वाले बॉलीवुड को ये रिकॉर्ड तोड़ने में 6 साल लगे. बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने ये रिकॉर्ड तोड़ा और अपनी अगली ही फिल्म ‘जवान’ से उन्होंने एक सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का एक नया रिकॉर्ड बनाया.

    पिछले साल शाहरुख की फिल्मों के बाद दो और धमाकेदार फिल्मों ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ ने भी हिंदी में 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया. मगर फिर भी ‘जवान’ का रिकॉर्ड इनसे बहुत दूर ही रहा. ऐसे में फिल्म बिजनेस में ये मान लिया गया कि अगले कुछ सालों में किसी भी फिल्म के लिए ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाना असंभव होगा. मगर अब ‘स्त्री’ 2 ने असंभव को संभव कर दिखाया है और वो भी एक ही साल बाद.

    ‘स्त्री 2’ के टॉप रिकॉर्ड
    दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘स्त्री 2’ का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां हफ्ता चल रहा है. इस हफ्ते की शुरुआत फिल्म ने शानदार वीकेंड कलेक्शन के साथ की. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर ‘स्त्री 2’ ने 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

    पांचवें वीकेंड में फिल्म ने इतनी कमाई की, जितनी इस साल अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे ए-लिस्ट बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में पहले वीकेंड में नहीं कर पाईं. ‘स्त्री 2’ का कलेक्शन पांचवें वीकेंड के बाद 580 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर गया, जो बॉलीवुड में अबतक सिर्फ शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ही पार कर सकी है. और यहां से शुरू हो गई नंबर 1 बनने की रेस.

    मंडे को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार बनी रही और 3.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. और मंगलवार की कमाई के साथ फिल्म ने वो कमाल कर दिया जिसकी उम्मीद 15 अगस्त को फिल्म रिलीज होने से पहले शायद ही किसी को रही होगी. सोमवार के मुकाबले मंगलवार को हल्की सी गिरावट के साथ ‘स्त्री 2’ ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया है और अब इसका टोटल नेट कलेक्शन 586 करोड़ हो गया है.

    राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म अब एक नया कीर्तिमान बनाने के रास्ते पर है. अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन नहीं कर पाई है. मगर अब ‘स्त्री 2’ इस लैंडमार्क अचीवमेंट से सिर्फ 14 करोड़ दूर है.

    बॉलीवुड में सबसे बड़ी कमाई की गारंटी अभी तक एक्शन ड्रामा फिल्मों को ही माना जाता रहा है. इंडस्ट्री को 500 करोड़ करने वालीं 4 फिल्में मिली हैं- पठान, जवान, गदर 2 और एनिमल. ये सभी एक्शन से भरपूर फिल्में थीं. मगर अब एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब की शुरुआत करने जा रही है.

    'स्त्री 2' 16 करोड़ रुपये 600 करोड़ इंडिया कमाई कलेक्शन ड्रामा फिल्मों पांचवां हफ्ता फिल्म बॉक्स ऑफिस बॉलीवुड राजकुमार राव श्रद्धा कपूर हिंदी हॉरर यूनिवर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग शेड्यूल में बदलाव, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
    Next Article चोरों के निशाने पर नामकुम की यह ज्वेलरी दुकान, हफ्ते भर में दूसरी बार हाथ किया साफ

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.