Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Nov, 2025 ♦ 1:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंक का पर्याय बना माओवादी कैला समेत 3 गिरफ्तार
    झारखंड

    पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंक का पर्याय बना माओवादी कैला समेत 3 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। पलामू पुलिस ने 10 वर्षों से आतंक का पर्याय बना माओवादी संदीप यादव उर्फ कैला यादव उर्फ कईल यादव समेत तीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार माओवादियों में कैला यादव, शंभु यादव और अजय यादव शामिल है। इनलोगों के पास से पुलिस ने हथियार, जिंदा गोली समेत कई समान बरामद किया है। उक्त जानकारी पलामू एसपी अजय लिंडा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि आतंक का पर्याय बना कैला यादव पांकी थाना क्षेत्र के हेड़ुम का रहनेवाला। उसपर विभिन्न थाना में 10 मामले दर्ज हैं। जिसमें पांकी थाना क्षेत्र में कैला ने नौ घटनाओं को अंजाम दिया है। जबकि एक मामला बालूमाथ के हेरहंज में दर्ज है।

    जंगल इलाके में भ्रमणशील की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
    एसपी में कहा कि कैला हेडुम व मतनाग के जंगली क्षेत्र में अपने दस्ता के सदस्यों के साथ भ्रमणशील है। सूचना पर पांकी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमण के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसके बाद माओवादी कैला व हेड़ुम के ही रहनेवाले उसके सहयोगी शम्भू यादव व अजय यादव को हथियार व गोली के साथ पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस को नाइन एमएम का कार्बाईन, एक मैगजीन, नाइन एमएम का 91 गोली मिला है। कैला के सहयोगी अजय यादव पर आधा दर्जन मामला दर्ज है। जिसमें पांच मामला पांकी व एक हेरहंज थाना में है। वहीं शम्भू यादव पर पांकी थाना में एक मामला दर्ज है। छापेमारी दल में पांकी थाना प्रभारी के साथ हीरालाल साह व सैट वन के सशस्त्र जवान शामिल थे। 

    बूढ़ा पहाड़ से निकल कर बना लिया था जेएलटी
    गिरफ्तार माओवादी कैला यादव वर्ष 2010 में माओवादी संगठन से जुड़ा था। पांकी के केकरगढ़, मतनाग क्षेत्र में यह सक्रिय रहा है। वर्ष 2020 के जनवरी माह में वह बुढ़ा पहाड़ पर सक्रिय माओवादियों के दस्ते में भी शामिल रहा है। इसके बाद वह माओवादी दस्ता से निकलकर अपना एक छोटा दस्ता जेएलटी के नाम से बनाया था। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में व्यापारी, ठेकेदार से रंगदारी व लेवी मांगने का काम किया था। 14 अप्रैल को पांकी के द्वारिका गांव में रंगदारी मांगने के उद्देश्य से ही डीलर शंकर साव के घर पर फायरिंग किया था। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इसकी जानकारी इकट्ठा करने में लगी थी। जिस कारण यह जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में आ गया। इसके तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने बताया, एक मई से अब तक 350 ट्रेनों का हुआ संचालन, 3.6 लाख मजदूरों को पहुंचाया गया घर
    Next Article हजारीबाग में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुआ आंकड़ा 157

    Related Posts

    झारखंड

    पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया अपराधी, अवैध हथियार बरामद

    November 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद स्टेशन पर युवक की खतरनाक हरकत, ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही

    November 18, 2025
    झारखंड

    झारखंड में विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, हाईकोर्ट का आदेश लागू

    November 18, 2025
    Latest Posts

    पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया अपराधी, अवैध हथियार बरामद

    November 18, 2025

    धनबाद स्टेशन पर युवक की खतरनाक हरकत, ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही

    November 18, 2025

    नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह समेत NDA के बड़े नेता होंगे मौजूद, गांधी मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

    November 18, 2025

    झारखंड में विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, हाईकोर्ट का आदेश लागू

    November 18, 2025

    दिल्ली के साकेत कोर्ट और दो CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    November 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.