Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोराेना की चपेट में, संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी शामिल
    देश

    महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोराेना की चपेट में, संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी शामिल

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। देश में महाराष्ट्र वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां दिनोंदिन स्थिति खराब होती जा रही है वहीं कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बडी संख्या में संक्रमित होने से चिंता और बढ गई है।

    महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया राज्य में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं । इनमें फिलहाल 648 सक्रिय मामले हैं। इकसठ पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि पांच की मृत्यु हुई है। राज्य के संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी हैं। पुलिस विभाग के सक्रिय मामलों में 577 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। स्वस्थ होने वालों में 51 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। मृतकों में सभी पुरुष कर्मी हैं।

    महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के साथ 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 लोग गिरफ्तार भी किये गए हैं। मुंबई की आर्थर रोड जेल में 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

    उधर राज्य में शुक्रवार को 1089 नये मामले सामने आये और कोरोना वायरस के कुल संक्रमित 19 हजार से अधिक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में 1089 नये वायरस मरीज आये और कुल संख्या 19063 हो गई।

    इस दौरान 37 रोगियों की मृत्यु से वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 731 पर पहुंच गई।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई का भी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरा हाल है । शुक्रवार को संक्रमण के 748 नये मामले आए और 25 की मृत्यु हो गई।

    बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार 748 नये मामलों से वाणिज्यिक नगरी में कुल संक्रमित 11 हजार 967 हो गए।

    मुंबई में इस दौरान 25 मरीजों की मृत्यु से मृतक 463 हो गए। गुरुवार को भी 25 की मृत्यु हुई थी। शुक्रवार को मृतकों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं थी।

    #National News Corona Maharashtra police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान विशेष सावधानी व सर्तकता बरतने की जरूरतः उपायुक्त
    Next Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोरोना की केमेस्ट्री समझ कर इलाज की जरूरत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    June 27, 2026

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    June 27, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.