Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान विशेष सावधानी व सर्तकता बरतने की जरूरतः उपायुक्त
    झारखंड

    देवघर : होम क्वारंटाइन अवधि के दौरान विशेष सावधानी व सर्तकता बरतने की जरूरतः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • प्रवासी श्रमिकों, छात्रों तथा बाहर से आने वाले लोगों द्वारा यदि होम क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन किया गया, तो होगी सख्त कार्रवाई

    देवघर। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि बाहर से आ रहे प्रवासी श्रमिक, मजदूर तथा अन्य लोग जो कि जिला पहुंचकर 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किये गए हैं। वे सभी पूर्णतः होम क्वारंटाइन अवधि तक चिकित्सीय निदेशों का पूर्णतः अनुपानल करेंगे।

    इसके अलावे सावधानी व सर्तकता बरतते हुए 14 दिनों तक एक अलग हवादार कमरे में अकेले रहें। अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोयेंगे या अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सबसे महत्वपूर्ण हमेशा मास्क पहने रहें। साथ ही अपनी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए घर के सदस्यों से उचित दूरी बनाकर रखेंगे, खासकर बुजुर्गों और बच्चों से। क्वारंटाइन अवधि के दौरान अपने कपड़ों, भोजन या बर्तन दूसरों से साझा नहीं करेंगे।

    जीवन में हम अपने दायित्वों से भागने के लिए सफाई देते रहते हैं, परंतु स्वच्छता एक ऐसी जरूरत है जिसमें सफाई देने के बजाय सफाई करने की जरूरत है। आप सभी से आग्रह है कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए, सामाजिक दूरी का पालन और मास्क का उपयोग अवश्य करें।@HemantSorenJMM @nancysahay89 pic.twitter.com/LszQucdw1a

    — DC Deoghar (@DCDeoghar) May 9, 2020

    इसके अलावे अब तक जिला पहुंच चुके सभी प्रवासी श्रमिक एवं छात्र जिन्हें होम क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रहने का निदेश दिया गया है। ऐसे में यदि कोई भी व्यक्ति होम क्वारंटाइन के नियम तोड़ते हैं तो उन्हें सरकारी क्वारंटाइन में 28 दिनों तक के लिए रखा जायेगा। साथ ही वैसे व्यक्तियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी। 28 दिन के अवधि के पश्चात या पूर्व स्वस्थ्य होने की घोषणा पर उन्हें दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोसायटी को खतरे में डालने के जुर्म में जेल भी भेजा जा सकता है।

    • घरों में आर्युवेदिक इम्यूनिटी बुस्टर का करें उपयोग

    वर्तमान समय को देखते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कोविड-19 के संदर्भित आयुष मंत्रालय के द्वारा जारी सलाह के आलोक में Ayurveda Immunity Booster (Herbal Tea/Kwath) का प्रयोग सभी अपने घरों में किया अवश्य करें। इसके लिए तुलसी पत्ता 4 भाग, दालचीनी 2 भाग, सूण्ठी 2 भाग काली मिर्च 1 भाग मिलाकर तैयार कर लें। इसके तीन ग्राम चुर्ण को 150 एमएल पानी में उबालकर दिन में एक से दो बार ले सकते है। स्वाद के अनुसार इसमें गुड़, दाक्षा, नींबु का रस का प्रयोग भी कर सकते है। इससे आपके इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में सहयोग मिलता रहेगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबागः पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर, 15 पेटी विदेशी शराब बरामद
    Next Article महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी कोराेना की चपेट में, संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.