Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : लॉकडाउन में चुनाव स्थगित होने से बिहार विधान परिषद के 17 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त
    बिहार

    बिहार : लॉकडाउन में चुनाव स्थगित होने से बिहार विधान परिषद के 17 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के कारण बिहार विधान परिषद का चुनाव स्थगित होने से परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रशीद, मंत्री अशोक चौधरी एवं नीरज कुमार तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा समेत 17 सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त हो गया।

    चुनाव आयोग ने 03 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए विधान परिषद के शिक्षक, स्नातक और विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को तत्काल स्थगित कर दिया था। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चार सीटों पर चुनाव होना था। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र से नौ सीटों के लिए भी चुनाव कराया जाना था। आयोग ने लॉकडाउन की पाबंदियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया था। आयोग के इस निर्णय के कारण ही इन 17 दिग्गजों का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। आयोग समीक्षा के बाद फिर नए सिरे से चुनाव का कार्यक्रम जारी करेगा।

    चुनाव स्थगित होने से जिन दिग्गज नेताओं का कार्यकाल आज समाप्त हो गया, उनमें विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधान परिषद सदस्य एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिषद के कार्यकारी सभापति हारुन रशीद, जदयू के ही पी. के. शाही, सतीश कुमार, सोनेलाल मेहता एवं हीरा प्रसाद बिंद के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख तथा राधामोहन शर्मा शामिल हैं।

    इसी तरह जदयू के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक क्षेत्र से निर्दलीय देवेशचंद्र ठाकुर, दरभंगा स्नातक क्षेत्र से जदयू के दिलीप चौधरी, कोसी स्नातक क्षेत्र से एन. के. यादव हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पटना से भाजपा के प्रो. नवलकिशोर यादव, तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के प्रो. संजय कुमार सिंह, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के केदारनाथ पांडेय का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार
    Next Article सीमा के जरिये जरूरी सामान की आपूर्ति सुनिश्चित करे पश्चिम बंगाल: केन्द्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मॉर्निंग वॉक के समय दिल्ली पुलिस ने उठाया था, अब वो पूर्व ब्यूरोक्रैट मांग रहे हैं चीफ जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफा

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.