Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»आधार कार्ड के जरिए पुणे ISIS मॉड्यूल से रिजवान का कनेक्शन उजागर: स्पेशल सेल की बड़ी सफलता
    क्राइम

    आधार कार्ड के जरिए पुणे ISIS मॉड्यूल से रिजवान का कनेक्शन उजागर: स्पेशल सेल की बड़ी सफलता

    Sponsored By: ADITI ARYA August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : एनआईए की वॉन्टेड लिस्ट में 3 लाख के इनामी संदिग्ध आतंकी रिजवान के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. स्पेशल सेल की रिमांड में चल रहे रिजवान और उसके पुणे मॉड्यूल के बाकी सदस्य आईईडी तैयार करने के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे. सेल के सूत्रों से पता चला कि रिजवान और इसके ग्रुप के पहले पकड़े जा चुके आतंकियों की जांच के दौरान कथित तौर पर एक दस्तावेज से मिला था. इसमें आरोपी आईईडी विस्फोटक को बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे. जैसे सल्फ्यूरिक एसिड के लिए सिरका, एसीटोन के लिए गुलाब जल और हाइड्रोजन पारॉक्साइड के लिए शरबत जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जाता था.

    आधार कार्ड के जरिए खुला आतंकी लिंक

    स्पेशल सेल सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल 18 जुलाई में पुणे के शास्त्री नगर इलाके में लोकल पुलिस पट्रोलिंग पर थी. रात में लगभग 2.30 बजे बधाई चौक पर एक्सिस बैंक के एटीएम के पास आईएस के तीन युवकों को संदिग्ध एक्टिविटी और बाइक चोरी करते पकड़ा था. उनमें शाहनवाज पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था. जबकि बाकी दो संदिग्धों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर जो मिला. उससे आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के पास से तमाम आईएसआईएस दस्तावेजों के अलावा दरियागंज निवासी रिजवान का आधार कार्ड मिला था. जब इसकी पड़ताल की गई तो खुलासा हुआ कि जो हिरासत से भागा है, वो शाहनवाज है. रिजवान शाहनवाज का सबसे भरोसेमंद दोस्त है.

    यूपी ATS और मुंबई पुलिस की होगी पूछताछ
    सेल सूत्रों के मुताबिक, रिजवान इन दिनों भारत के खिलाफ अलग अलग सोशल मीडिया ऐप के जरिए लगातार आईएसआईएस मॉड्यूल में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहा था. रिजवान फायर सेफ्टी एंड मैनेजमेंट का डिप्लोमा होल्डर है. आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए अब रिजवान से यूपी एटीएस टीम पूछताछ करेगी. अक्टूबर महीने में यूपी एटीएस ने एएमयू मॉड्यूल के एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में सभी का रिजवान से कनेक्शन निकलकर सामने आया। सूत्रों का दावा है कि पुणे मॉड्यूल में रिजवान के कहने पर ही एएमयू के पूर्व छात्रों एक वट्सऐप ग्रुप बनाया था. उसमें ये लोग कोडवर्ड में चैट करते थे. वहीं, यूपी एटीएस के बाद महाराष्ट्र एटीएस भी रिजवान से पूछताछ करने की तैयारी में है. रिजवान 12 दिन की रिमांड पर चल रहा है.

    #Online news Johar Live आज की खबर आतंकी रिज़्वान केस आधार कार्ड के जरिए रिज़्वान का कनेक्शन उजागर करंट न्यूज लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking हजारीबाग में हवलदार की ह’त्या कर कैदी अस्पताल से फरार, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article तीन साल में 422 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, आखिर क्या है वजह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    क्राइम

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026
    क्राइम

    पीड़िता और दोस्त ने कोर्ट में नहीं पहचाना आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़ और लूट के मामले में बरी

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    क्राइम

    साहिबगंज हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, साक्ष्यों में विरोधाभास के कारण उम्रकैद की सजा रद्द

    October 15, 2026
    Latest Posts

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026

    नवरात्रि की सप्तमी पर करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, प्रिय भोग और मंत्र

    October 16, 2026

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.