Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : पूर्णिया में एक और मरीज पॉजिटिव, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 536
    बिहार

    बिहार : पूर्णिया में एक और मरीज पॉजिटिव, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 536

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में एक और मरीज के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद राज्य मे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 536 हो गई।
    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में 27 वर्षीय एक पुरुष के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री एवं अन्य जानकारियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    श्री कुमार ने बताया बिहार में अबतक कुल 32 जिले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 102 मरीजों के साथ मुंगेर जिला राज्य का बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। इन संक्रमितों में से 30 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 44 है, जिनमें से 13 ठीक हो गए हैं। नालंदा में 36 संक्रमितों में से 30 और गया में छह में से पांच कोरोना को मात दे चुके हैं।

    रोहतास में 52 मरीज हैं और उनमें से सात को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सीवान में 32 में से 25 अस्पताल से घर लौट चुके हैं। बक्सर के 56 में से 12 स्वस्थ हो गए। कैमूर में अब 31 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। गोपालगंज में 18 में से तीन, बेगूसराय में 13 में से पांच, भोजपुर में 18 में से एक कोरोना से जंग जीत चुका है। औरंगाबाद में 13 मरीज हैं। भागलपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है, जिनमें से दो स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, पूर्वी चंपारण में अब नौ मरीज में से एक की मौत हो चुकी है। मधुबनी में मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

    लखीसराय में चार में से एक, नवादा में चार में से तीन, सारण में आठ में से दो ठीक हो गए हैं जबकि अरवल में पांच, जहानाबाद में चार और बांका में तीन मरीज अभी भी बीमार हैं। वैशाली के तीन पॉजिटिव मरीज में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक ठीक हो गया है। पश्चिम चंपारण में मरीजों की संख्या 11 हो गई है।

    दरभंगा में पांच मरीज का इलाज चल रहा है। सीतामढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई, जिनमें से एक स्वास्थ्य हो गया जबकि एक की मौत हो चुकी है। कटिहार में 10 मरीज बीमार हैं। मधेपुरा में दो में से एक ठीक हो गया वहीं पूर्णिया और अररिया में दो-दो तथा समस्तीपुर, शिवहर और शेखपुरा में एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दूसरी मुठभेड़ में शीर्ष कमांडर घिरा
    Next Article लॉकडाउन के बीच रचा रहे थे शादी, पुलिस ने दी धमक तो भागे बाराती, दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों पर मामला दर्ज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    Latest Posts

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.