Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 11:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रबर स्टैंप वाले बयान पर CM साय का सोरेन को करारा जवाब, कहा- जनता सहन नहीं करेगी, इसका जवाब देगी
    ट्रेंडिंग

    रबर स्टैंप वाले बयान पर CM साय का सोरेन को करारा जवाब, कहा- जनता सहन नहीं करेगी, इसका जवाब देगी

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के आदिवासी मुख्यमंत्रियों को रबर स्टैंप बताया था. जेल से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से भाजपा का सफाया हो जाएगा.

    सोरेन के इस बयान से नाराज मुख्यमंत्री साय ने पलटवार करते हुए सोरेन परिवार को जनता को लूटकर गाढ़ी कमाई करने वाला परिवार बताया. साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि भाजपा जिस तरह से देश भर में सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ. ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदिवासी मुख्यमंत्रियों को लेकर बेबुनियाद प्रलाप निंदनीय है. यह देश भर के आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान है.

    सोरेन परिवार जीवन भर जिस तरह से अपने कार्यों से आदिवासी समाज को बदनाम करता रहा है, वह भी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर अपनी तिजोरियां भरने वाले सोरेन और उनकी पार्टी को झारखंड की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का मन बना ली है. यही वजह है कि अब वे समाज के खिलाफ बेतुकी बयानबाजी करने लगे हैं. सोरेन परिवार के रिश्वत कांड को जनता अभी तक भूली नहीं है.

    हेमंत सोरेन जी को समझना चाहिए कि सिर्फ जमानत मिल जाना अपराध से मुक्ति का प्रमाण पत्र नहीं है. अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. आगे कहा कि आदिवासी, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से इंडी गठबंधन घबरा गया है. यही वजह है कि इस तरह की बयानबाजी की जा रही है. समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका मुंहतोड़ जवाब देगी.

    CM साय करारा जनता जवाब बयान रबर स्टैंप सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानसून में कमांड सेंटर से होगी शहर की निगरानी, वॉटर लॉगिंग वाले क्षेत्रों पर रखी जाएगी नजर
    Next Article 16वीं पुण्यतिथि में याद किए गए डीएसपी प्रमोद कुमार, नक्सली हमले में हुए थे शहीद

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025
    झारखंड

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025
    Latest Posts

    महिला विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगी सोफी डिवाइन, टी20 करियर रहेगा जारी

    June 17, 2025

    मोतिहारी में साइबर क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025

    ट्रैफिक सुधार के लिए रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में खराबी… देखें VIDEO

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.