Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मानसून में कमांड सेंटर से होगी शहर की निगरानी, वॉटर लॉगिंग वाले क्षेत्रों पर रखी जाएगी नजर
    झारखंड

    मानसून में कमांड सेंटर से होगी शहर की निगरानी, वॉटर लॉगिंग वाले क्षेत्रों पर रखी जाएगी नजर

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची स्मार्ट सिटी की महत्वाकांक्षी परियोजना कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर को सरकार और भी ज्यादा जन उपयोगी बनाना चाह रही है. इसी क्रम में राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने 29 जून को जुपमी भवन स्थित कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का निरीक्षण किया और रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया.

    सचिव ने कहा कि यहां पर अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इक्विपमेंट लगे हुए हैं इसका अधिक से अधिक उपयोग होना चाहिए ताकि जनता को सीधे इसका लाभ मिल सके. मानसून में वाटर लॉगिंग वाले इलाकों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कमांड सेंटर से संचालित हो रही स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल्स, पीए सिस्टम, वीएमएसबी, स्पीड वायलेशन डिटेक्टर, रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्टर , ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन और ऑनलाइन चालान की जानकारी ली.

    वॉटर लॉगिंग की निगम को देगा सूचना

    निरीक्षण के क्रम में विभागीय सचिव ने कहा कि बरसात के दौरान नगर निगम क्षेत्र में कई जगह से वॉटर लॉगिंग की शिकायत आती है वैसे में हमारे कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर से ऐसी जगह को चिन्हित कर उस पर क्लोज मॉनिटरिंग रखा जाए और जल जमाव की कोई भी समस्या होती है तो तुरंत रांची नगर निगम की टीम को सूचित किया जाए ताकि जल्द से जल्द उसका निदान हो सके और नागरिकों को कोई परेशानी ना हो.

    सड़क दुर्घटनाओं पर विशेष नजर

    नगर विकास सचिव ने डेमो के माध्यम से जब स्पीड वायलेशन डिटेक्टर के मामलों को देखा और उन पर कैसे कार्यवाही होती है इसकी जानकारी ली उसके बाद कहा कि रांची शहर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर भी नजर रखी जाए और अगर कोई सड़क दुर्घटना की जानकारी कैमरा या अन्य इक्विपमेंट के माध्यम से हमारे कमांड सेंटर को पता चलती है तो तुरंत संबंधित थाना या स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी को सूचित किया जाए ताकि लोगों को त्वरित मदद पहुंचाई जा सके. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मदद ली जा सकती है.

    एआई की मदद से रियल टाइम में निर्गत हो चालान

    रांची स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष तथा नगर विकास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर से निर्गत हो रहे ऑनलाइन चालान की भी जानकारी लिया. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन चालान की पेंडेंसी का त्वरित निष्पादन करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से कोशिश किया जाए कि वायलेशन के केस में जो भी चालान निर्गत हो रहे हैं वह रियल टाइम में निर्गत हो.

    कमांड सेंटर से होती है निगरानी

    आपको बताना चाहेंगे कि स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के माध्यम से ही शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ऑनलाइन सुचारू रूप से संचालित हो रही है. इसके साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान भी निर्गत किया जाता है. शहर में आने वाली हर वाहन पर निगरानी रखी जाती है. 1000 से ज्यादा कैमरे के माध्यम से पूरे शहर पर क्राइम कंट्रोल के मद्दे नजर निगरानी रखी जाती है.

    इन संसाधनों के माध्यम से पुलिस को भी घटनाओं के उद्वेदन या घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है. राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जन उपयोगी योजनाओं के प्रचार प्रसार को आसान बनाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम और वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड का उपयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही शहर में साफ सफाई सुनिश्चित करने में भी कमांड कंट्रोल की मदद ली जाती है और यहां से नगर निगम के कर्मी निगरानी रखते है.

    ये भी रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक  तकनीकी राकेश कुमार नंदकुलियार ने सचिव को कमांड सेंटर की विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर पीआरओ अमित कुमार,सचिव के ओ एस डी विजय कुमार, प्रबंधक उत्कर्ष कुमार,अंजनी दुबे, जुडको के आशुतोष  सिंह, हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया लिमिटेड के अतुल अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

    कमांड नजर निगरानी मानसून लॉगिंग वॉटर शहर सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम पथ पर जलभराव और सड़क धंसने के बाद सरकार का एक्शन, 6 अधिकारी निलंबित, सांसद ने उच्च स्तरिये जांच की मांग की
    Next Article रबर स्टैंप वाले बयान पर CM साय का सोरेन को करारा जवाब, कहा- जनता सहन नहीं करेगी, इसका जवाब देगी

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026
    झारखंड

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    June 11, 2026

    RIMS में AC फेल होने से ऑपरेशन ठप, एजेंसी पर FIR की तैयारी

    June 11, 2026

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.