Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राम पथ पर जलभराव और सड़क धंसने के बाद सरकार का एक्शन, 6 अधिकारी निलंबित, सांसद ने उच्च स्तरिये जांच की मांग की
    ट्रेंडिंग

    राम पथ पर जलभराव और सड़क धंसने के बाद सरकार का एक्शन, 6 अधिकारी निलंबित, सांसद ने उच्च स्तरिये जांच की मांग की

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: यूपी सरकार ने अयोध्या में नवनिर्मित राम पथ के कई हिस्सों में सड़क टूटने और जलभराव के बाद लापरवाही के आरोप में स्थानीय निकाय के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही सरकार ने अहमदाबाद की एक कंपनी को नोटिस भी जारी किया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई. जिसके कारण रामपथ पर कई जगहों पर सड़क टूट गये और जलभराव भी हुआ.

    जिसके बाद लापरवाही के आरोप में छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. जिसमें पीडब्ल्यूडी के 3 और जल निगम के तीन अधिकारी शामिल हैं. वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि राम पथ की ऊपरी परत निर्माण के कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो काम में लापरवाही को दर्शाता है. और इससे आम लोगों के बीच यूपी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा है.

    इसके साथ ही सरकार ने अहमदाबाद की एक कंपनी को भी नोटिस जारी किया है. सरकार की इस कार्रवाई के बाद फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर राम पथ की सड़कें अच्छी बनी होती तो गड्ढे भरने की जरूरत नहीं पड़ती. दुनिया भर से लोग अयोध्या आते हैं, राम पथ का घटिया निर्माण हम सभी के लिए शर्म की बात है. राम पथ में गड़बड़ी से राम का नाम बदनाम हो रहा है.

    श्रीराम अस्पताल कीचड़ और गंदगी से भरा हुआ है और अस्पताल से बदबू आ रही है. उन्होंने कहा कि राम पथ और सीवर लाइन के निर्माण में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. यह एक बड़ा मुद्दा है. राम के नाम पर लूट की जा रही है. 

    अधिकारी उच्च स्तरिये एक्शन जलभराव जांच निलंबित मांग राम पथ सड़क सरकार सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहूल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन, याद किए गए अमर शहीद
    Next Article मानसून में कमांड सेंटर से होगी शहर की निगरानी, वॉटर लॉगिंग वाले क्षेत्रों पर रखी जाएगी नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.