Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तानाशाही के खिलाफ बोले हेमंत सोरेन, कल विधानसभा चुनाव करा लें, परसों हम उनका सफाया कर देंगे
    झारखंड

    तानाशाही के खिलाफ बोले हेमंत सोरेन, कल विधानसभा चुनाव करा लें, परसों हम उनका सफाया कर देंगे

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024Updated:June 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जमीन घोटाला मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों को संबोधित किया. बारिश के बावजूद भीगते हुए उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाही ताकतों के खिलाफ विद्रोह होगा. समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की संभावना पर उन्होंने कहा कि कल चुनाव करा लो, हम परसो इनका सफाया कर देंगे.

    बता दें कि हेमंत सोरेन ने आज भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और अपने आवास पर पहुंचे. झामुमो कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि भगवान के घर में देर होती है पर अन्याय नहीं होता. सच्चाई को किसी चीज से नहीं दबा सकते, वह आज नहीं तो कल सामने आती ही है. आज उसी का परिणाम है कि आज फिर हम आप सबके बीच आप सभी के लिए, आपको नेतृत्व देने के लिए आए हैं. लोकसभा चुनाव में हम जीत गए हैं. लोकसभा चुनाव का परिणाम जो भी हो, वह खुशी और गम का मेल है. बहुत जल्द विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. मुझे जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी है.

    राज्य में दिखेगा बड़ा बदलाव

    मैं पांच महीने जेल में था. हमारे जेलों में इतने आदिवासी, दलित और गरीब लोग थे, जिनकी पीड़ा मैं बयां नहीं कर सकता. झारखंड खनिज संपदा वाला राज्य है, पूरे देश की अर्थव्यवस्था यहां की खनिज संपदा से है. हम कई चीजों में सबसे ज्यादा राजस्व देते हैं. बदले में हमें भीख मिलती है. अब यह सब नहीं होगा, अब राज्य और देश में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. गरीबों और आदिवासियों की आवाज सुनी जाएगी.

    सड़क से लेकर सदन तक हम ऐसे साजिशकर्ताओं को मुंहतोड़ जवाब देंगे, ताकि उन्हें भी पता चले कि गरीबों के खिलाफ लड़ाई का नतीजा क्या होता है. आज धनबल के बल पर बहुमत होने के बावजूद वे अपने कारोबारी साथियों के साथ सत्ता में आए हैं. अगर झारखंड में राज होगा तो सरकार झारखंडियों की ही बनेगी. भाजपा हमें गुमराह करने और हमारे रास्ते से भटकाने की हरसंभव कोशिश करेगी. अगले विधानसभा चुनाव के लिए उनका सपना कुछ और नहीं बल्कि ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ हैं.

    जनता बारिश विधानसभा संबोधित हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता पखवाड़ा में लोगों को किया गया जागरूक, बांटे गए जूट के बैग
    Next Article धनबाद में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 63 हजार से अधिक मामलों का हुआ निपटारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.