Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»स्वच्छता पखवाड़ा में लोगों को किया गया जागरूक, बांटे गए जूट के बैग
    झारखंड

    स्वच्छता पखवाड़ा में लोगों को किया गया जागरूक, बांटे गए जूट के बैग

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिले में स्थित बेरमो कोयलांचल के सीसीएल के बोकारो एवं करगली एरिया में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके तहत एरिया के महाप्रबंधक रामकृष्ण के निर्देश पर कश्मीर कॉलोनी भगत सिंह चौक से कुरपनिया मोड़ तक सफाई की गई. स्वच्छता अभियान के साथ-साथ लोगों को कॉलोनी में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के प्रति जागरूक भी किया गया.

    कार्यक्रम के अगले चरण में कुरपनिया मोड़ स्थित हाट बाजार में आए खरीददारों, दुकानदारों एवं प्रशासनिक लोगों के बीच जूट के थैले बांटे गए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया गया. साथ ही पंचायत के विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखवाकर लोगों को कूड़ा-कचरा डस्टबिन में ही फेंकने के प्रति जागरूक किया गया.

    मौके पर जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह उर्फ ​​टीनू सिंह, बोकारो कोलियरी के कार्मिक पदाधिकारी रवि प्रकाश यादव, नोडल पदाधिकारी सीएसआर बीएंडके एरिया संजीत कुमार, श्रमिक प्रतिनिधि विजय भोई, दिलीप मरीक, महेश प्रसाद, मनोज पासवान, कुरपनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंद सिंह, वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

    अभियान जागरूकता पखवाड़ा बोकारो स्वच्छता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट, कई घायल
    Next Article तानाशाही के खिलाफ बोले हेमंत सोरेन, कल विधानसभा चुनाव करा लें, परसों हम उनका सफाया कर देंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.