Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 11:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कचहरी चौक पर सीआईडी ​​की महिला डीएसपी से चेन छीनी, विरोध करने पर दिया धक्का
    क्राइम

    कचहरी चौक पर सीआईडी ​​की महिला डीएसपी से चेन छीनी, विरोध करने पर दिया धक्का

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2024Updated:June 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर चेन स्नेचर कब किसे अपना शिकार बना ले, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां अपराधी ने एक महिला डीएसपी को अपना शिकार बना लिया. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस अफसरों के साथ भी आपराधिक वारदात करने से नहीं कतरा रहे हैं. बेखौफ अपराधियों ने रांची के अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित डीएसपी सरिता मुर्मू के गले से सोने की चेन छीन ली. अपराधियों ने बुधवार को इस वारदात को अंजाम दिया. इस संबंध में डीएसपी सरिता मुर्मू ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने में डीएसपी द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह शाम को अपने निजी काम से कचहरी चौक गई थीं. रात 8:15 बजे जब वह कचहरी चौक के पास पहुंचीं, तो बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए. हालांकि जब डीएसपी ने घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया.

    48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी का दावा

    इस मामले को लेकर कोतवाली थानेदार रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, उन्होंने दावा किया है कि 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    चेन छिनतई डीएसपी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार व अन्य सामान जब्त
    Next Article 149 दिन बाद हेमंत सोरेन को मिली बेल, जमीन घोटाला मामले में जेल में थे बंद

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.