Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार व अन्य सामान जब्त
    क्राइम

    नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल कार व अन्य सामान जब्त

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ओरमांझी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. ब्लाइंड केस को सुलझाते हुए ओरमांझी पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध कुमार जायसवाल और हीरा महतो शामिल है. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. बता दें कि इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने दिन रात एक कर दिया. वहीं 2200 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. इतना ही नहीं 519 वाहनों की जांच भी की गई. इसके बाद रांची पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. दोनों आरोपी ओरमांझी के रहने वाले हैं.

    पीले नंबर प्लेट वाली कार

    घटना के पांच घंटे के अंदर ही पुलिस ने छानबीन करते हुए पीड़ित लड़की के परिवार का पता लगा लिया. बीआईटी मेसरा और ओरमांझी थाना के बीच हुई इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरे के 2200 फुटेंज को खंगाला. शुरुआत में बोलेरो गाड़ी में घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही थी. इस चक्कर में 150 बोलेरो की तलाशी ली गई. बाद में सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्य के आधार पर यह स्पष्ट हो गया कि नाबालिग लड़की का अपहरण पीले नंबर प्लेट वाली कमर्शियल स्विफ्ट डिजायर कार में किया गया था. इसके बाद डीटीओ रांची से पीले नंबर वाली स्विफ्ट डिजायर वाहनों की सूची मांगी गई. 1300 डिजायर कार में से 107 कमर्शियल स्विफ्ट डिजायर की जांच की गई. सिटी कंट्रोल रूम और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से 412 वाहन चेक के गए. इसके बाद घटना में इस्तेमाल वाहन का पता लगाया गया.

    18 जून की है घटना

    18 जून की देर रात लड़की ओरमांझी के पंचायत सचिवालय के पास सो रही थी. इसी दौरान कुछ युवक कार से उसके पास पहुंचे और जबरन कार में बैठा लिया. उसे आनंदी बगीचा ले गए. जहां सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी नाबालिग को आनंदी बगीचा के पास सड़क पर फेंक कर चलते बने. नाबालिग अपनी मां के साथ ओरमांझी इलाके में छोटे-मोटे काम करके तो कभी भीख मांग कर गुजारा करती थी.

    आरोपी गिरफ्तार गैंगरेप घटना नाबालिग पुलिस. खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसही ढंग से कचरा और यूजर चार्ज टाइम पर देने वालों को नगर निगम ने दी 5 स्टार रैंकिंग, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article कचहरी चौक पर सीआईडी ​​की महिला डीएसपी से चेन छीनी, विरोध करने पर दिया धक्का

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.